12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: असली ‘धुरंधर’ निकलीं कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधाता’ देखकर लोगों ने दिए रिएक्शन

Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: कंगना रनौत की फिल्म को लेकर क्या है लोगों की राय, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Bharat Bhhagya Viddhaata X Review

Bharat Bhhagya Viddhaata X Review (सोर्स- IMDb)

Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद अब एक्स पर लोगों की ओर से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कंगना की फिल्म पर क्या है लोगों की राय, चलिए जानते हैं।

कंगना की फिल्म पर लोगों ने दिया रिएक्शन

कंगना रनौत की फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'भारत भाग्य विधाता' नर्सों के समर्पण और मानवता को बेहद खूबसूरती से सलाम करती है। ये फिल्म दिखाती है कि ऊपर से औपचारिक दिखने वाला रिश्ता किस तरह धीरे-धीरे इतना आत्मीय और भावनात्मक बन जाता है कि हम नर्सों को सम्मान और अपनत्व के साथ 'सिस्टर' कहकर पुकारने लगते हैं।

एक ओर यूजर ने लिखा- फिल्म में कंगना रनौत और बाकी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन औसत निर्देशन और निष्पादन इसकी रफ्तार को पूरी तरह संभाल नहीं पाता। जिस थ्रिल और रोमांच पर कहानी टिकी है, वो प्रभाव छोड़ने में सिर्फ आंशिक रूप से सफल रहता है। कुल मिलाकर यह एक औसत अनुभव देने वाली फिल्म बनकर रह जाती है।

फिल्म की शुरुआत प्रमुख किरदारों के परिचय से होती है, जहां कहानी धीरे-धीरे अपना आधार तैयार करती है। हालांकि कलाकारों का अभिनय दर्शकों को बांधे रखता है, लेकिन पटकथा और प्रस्तुति में वो धार नहीं दिखती जिसकी इस विषय से उम्मीद की जाती है। फिर भी कुछ इमोशनल और इंस्पायरिंग पल फिल्म को देखने लायक बनाते हैं।

कंगना की फिल्म देखने के बाद एक्स पर एक यूजर ने लिखा- ये एक अमेजिंग फिल्म है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'धुरंधर' एक मस्ट वॉच मूवी है। असली धुरंधर तो कंगना हैं। हमारे देश की नर्सों और कंगना को सलाम है ऐसी स्टोरी लाने के लिए।

फिल्म की कहानी

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी एक थाने से शुरू होती है, जहां एक पुलिस अधिकारी गीता गांधारे (कंगना रनौत) से उस आतंकी की पहचान करने के लिए कहता है, जिसने कामा अस्पताल में खूनी हमला किया था। परिवार के लोग उसे इस प्रक्रिया से दूर रहने की सलाह देते हैं, लेकिन तभी गीता के ज़ेहन में वह पल ताजा हो उठता है, जब उसने नर्स की वर्दी पहनते हुए हर हाल में अपने फर्ज को निभाने की शपथ ली थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग