बदायूं

साले की शादी में गए बहनोई ने अपने ही 5 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका मौत… पत्नी से इस बात का बना रहा था दबाव

यूपी के बदायूं जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे रिश्ते ही नहीं बल्कि इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ससुराल से पत्नी को ले जाने की जिद के कारण एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे को छत से फेंक दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। आरोपी के साले की आज बरात जानी थी। लेकिन एक झटके में कोहराम मच गया।

2 min read
Apr 19, 2026
जांच करती पुलिस सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने गुस्से और नशे में अपनी ही 5 महीने की संतान को छत से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर मायके से तुरंत चलने का दबाव बना रहा था। पत्नी के इनकार करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी ही 5 महीने के बेटे की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में रविवार यानी आज बारात जाने की तैयारियां थीं। इसी बीच परिवार की बेटी कुमकुम भी अपने दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। उसका पति बॉबी भी कुछ दिन पहले अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा था।

पहले बहन को पीटकर किया बेहोश, दूसरे दिन बच्चे को छत से फेंका

बताया गया कि आरोपी बॉबी दिल्ली में नौकरी करता है। और शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी बच्चों और बहन के साथ आया था। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में था। उसने अपनी बहन के साथ मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गई। ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना उसके पिता को दी। इसके बाद वह आए और बेटी को रात में लेकर चले गए। इस घटना के बाद परिवार में तनाव बढ़ गया।
अगले दिन शनिवार की रात आरोपी फिर शराब पीकर घर पहुंचा। और पत्नी से विवाद करने लगा। देर रात दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले अपने नवजात बेटे को सास की गोद से छीन लिया। इसके बाद वह बच्चे को छत पर ले गया। उसे नीचे लटकाकर पत्नी को धमकाने लगा।

इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई

आरोपी पत्नी से तुरंत अपने साथ चलने की जिद कर रहा था। जब पत्नी ने मना कर दिया। तो उसने गुस्से में आकर बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया।

ससुराल के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद के चलते यह घटना हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
19 Apr 2026 07:24 pm
Also Read
View All