23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लीज अंकल छोड़ दो… तभी नहीं माना टैक्सी ड्राइवर, घर में अकेली 9 साल की बच्ची के साथ किया रेप

यूपी के बदायूं में एक 30 साल के टैक्सी ड्राइवर ने 9 साल की बच्ची का उसी के घर में रेप किया। बच्ची घर में अकेली थी।
2 min read
Google source verification
MBA छात्रा के साथ रेप (photo source- Patrika)

MBA छात्रा के साथ रेप (photo source- Patrika)

Budaun Crime News: बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 30 साल के टैक्सी चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार की शाम मंडी समिति पुलिस चौकी इलाके के एक मोहल्ले में यह घटना हुई। बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर बच्ची अकेली थी। इसी दौरान परिवार का पुराना परिचित युवक घर पहुंच गया। बच्ची को अकेला देखकर उसने घर के अकेलेपन का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब मां घर लौटी तो बच्ची ने सारी बात बताई। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी परिवार का जाना-पहचाना व्यक्ति

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता के परिवार का पहले से परिचित था। वह काफी समय से उनके घर आता-जाता था। परिवार उसे अच्छी तरह जानता था, इसलिए किसी पर संदेह नहीं करता था। आरोपी ने इसी जान-पहचान का गलत फायदा उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को तुरंत उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम विनय कुमार है। वह कादरचौक थाना क्षेत्र के कासिमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहकर रैपिडो कंपनी की टैक्सी चलाता था। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल चेकअप भी कराया जा रहा है।

परिवार का भरोसा टूटा

परिवार वाले बताते हैं कि आरोपी उनके घर सालों से आता था। वे उसे भरोसेमंद मानते थे। लेकिन उसने इसी भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर नाबालिग बच्ची के साथ अपराध किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच चल रही है ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके। पीड़िता बच्ची को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग