बुलंदशहर

खेत पर गया था किसान नगदी छोड़ चोर ले गए देशी घी और यह कीमती सामान, देखें वीडियो

आए दिन यूपी पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है तो दूसरी तरह बदमाश क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 4:32 PM IST
chori
खेत पर गया था किसान नगदी छोड़ चोर ले गए देशी घी और यह कीमती सामान, देखें वीडियो

बुलंदशहर. आए दिन यूपी पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है तो दूसरी तरह बदमाश क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे का है। खेत पर पानी लगाने गए किसान के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लाइसेंसी बंदूक सहित 15 लाख का माल लेकर बदमाश फरार हो गए। किसान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ककोड़ क्षेत्र में देर रात सुनील किसान अपने खेत पर पानी लगाने गया था। किसान का परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब देर रात बदमाशों ने किसान के घर पर धावा बोल दिया। घर में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात और लाइसेंसी बंदूक कैश रखा हुआ बदमाश चुरा कर ले गए। वापस जब खेत पर पानी लगाकर किसान घर आया तो उसके होश उड़ गए। सुनील का कहना है कि घर पर रखे हुए लाइसेंसी बंदूक देसी घी सोने-चांदी के जेवरात और कैश बदमाश चुरा कर ले गए। जिसकी ककोड़ थाने में तहरीर दे दी गई है।

इस घटना में सीओ सिकंदराबाद विक्रम सिंह ने बताया किसान सुनील से तहरीर ले ली गई है। किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि एक तरफ पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही है और बदमाशों को जेल भेज रही है। लेकिन अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।

Published on: