बुलंदशहर

फल का ठेला लगाने को लेकर अपने ही जीजा की चाकू से गोदकर की हत्या

युवकों ने सड़क किनारे फल का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपने ही जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 6:57 PM IST
murder
फल का ठेला लगाने को लेकर अपने ही जीजा को उतारा मौत के घाट

बुलंदशहर। जिले में युवकों ने सड़क किनारे फल का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपने ही जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही 6 हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर फरार हत्यारों की तलाश में जुटी गई है।

बताया गया है कि मेरठ के रहने वाले 30 साल सचिन के शरीर पर एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक चाकू के वार किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही रश्तें के सालों ने किए। जिसके बाद सचिन को मौत हो गई।

दरअसल, मेरठ का रहने वाला सचिन अपनी पत्नी उषा व बच्चों के साथ अपनी ससुराल जहांगीराबाद में एक किराए के मकान में रहता था। सचिन जहांगीराबाद में ही बस स्टैंड पर ठेला लगाकर फल बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। आरोप है कि ठेला लगाने को लेकर सचिन का अपनी पत्नी के भाईयों आशु, गोपाल व मोहित से विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि रात को उसके सालों ने घर में घुसकर उसको चाकूओं से गोद डाला। वहीं अपने सगे जीजा को बचाने आए ललित को भी उन्होंने घायल कर दिया। गंभीर हालत में सचिन और ललित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने ममेरे भाई आशु, गोपाल, मोहित, राकेश व विनोद सहित पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आशू व राकेश को हिरासत में ले लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on: