बुलंदशहर

यूपी के इस जिले में मुख्य अपर सचिव के दौरे से मची खलबली, स्पॉट पर ही नायक जैसे लिए कई बड़े फैसले

स्थानीय प्रशासन ने रातों-रात सड़क को चमका दिया

2 min read

बुलंदशहर. शिकारपुर नगर में मुख्य अपर सचिव के दौरे को लेकर नगर के आला अधिकारियों की रातों की नींद तक गायब हो गई। मुख्य अपर सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनेकों खामियां पाए जाने पर सीएच सी प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। डॉक्टर कपिल गर्ग को मरीजों के प्रति गलत व्यवहार करने के आरोप में ट्रांसफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर एक ही जगह पर दस बर्षो से फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात रमेश गोदयाल का भी ट्रांसफर कर दिया। शिकारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवाई का स्टॉक लिखित में न मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं दूसरी और मुख्य अपर सचिव ने लोगों से भी उनकी परेशानियों को जाना। इस दौरान एक महिला ने शिकारपुर के डिलीवरी स्टाफ पर 500 रुपए लेकर डिलीवरी करने की शिकायत की। पीड़ित महिला का कहना है कि स्टाफ नर्स ₹500 नहीं देने पर उसके साथ आए मरीज की डिलीवरी काराने से इंकार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर सीएससी में काफी समय से डेंटल मशीन खराब पड़ी हुई मिली। बताया जाता है कि इसकी वजह से मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला कि जो स्टाफ कभी भी अपनी ड्रेस पहनकर अपनी ड्यूटी पर नहीं आया वह मुख्य अपर सचिव के आने से पहले अपनी पूरी वेशभूषा में कसा हुआ नजर आया । मुख्य अपर सचिव कुमार अमरीश, शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद ही वापस चले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद उन्हें शिकारपुर कोतवाली और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करना था। इसके चलते कस्तूरबा से विद्यालय और शिकारपुर कोतवाली प्रभारी ने अपर मुख्य सचिव के आने से पहले जो तैयारीया की गई थी। वह धरी की धरी रह गई। वहीं, दूसरी और मुख्य अपर सचिव के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

शिकारपुर नगर में मुख्य अपर सचिव के दौरे को देखते हुए आनन-फानन में शिकारपुर नगर के आला अधिकारियों ने सड़क तक की सफाई करा दी, जिन सड़कों के किनारे अक्सर देखी जाने वाली गंदगी अपर मुख्य सचिव के आने से पहले ही साफ हो गया। जिन स्थानों का मुख्य सचिव को निरीक्षण करना था, उन्हें तत्काल ही सजा दिया गया। मुख्य अवर सचिव ने शिकारपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ जिला अधिकारी अनुज कुमार झा, एसीएमओ एडीएम, शिकारपुर जिलाधिकारी, शिकारपुर क्षेत्राधिकारी, शिकारपुर कोतवाली और प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद में अचानक लोग हुए गुस्सा आैर मौलवी को मारने घर पहुंच गर्इ भीड़
Published on:
12 May 2018 05:29 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद