अमर सिंह बोले, महंगाई पर काबू पा लिया जायेगा, पहले हिन्दुत्व बचाना जरूरी
बुलंदशहर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम चेहरा आजम खान के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले अमर सिंह ने मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जो कुछ कहा उसे सुनकर भी आपको विश्वास नहीं होगा। दरअसल, अमर सिंह ने यहां प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार की सरकार के खिलाफ ऐसे कसीदे पढ़े, जैसा कोई भाजपा नेता भी शायद ही बोलने की हिम्मत जुटा पाए। अमर ने चाटुकारिता की सारी हदें पार करते हुए कहा कि मोदी सरकार में बढ़ रही महंगाई खास तौर से पेट्रोल-डीजल के दाम का न सिर्फ बचाव किया, बल्कि ऐसा तर्क दिए जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अमर सिंह ने महंगाई को जायज ठहराते हुए कहा की महंगाई पर तो काबू पा लिया जायेगा, लेकिन हिन्दुत्व को बचाना पहले जरुरी है। उन्होंने यह भी कहा तेल पीएम मोदी अपने घर में नहीं बनते हैं, उन्होंने कहा हिंदुत्व रहेगा तो महंगाई पर काबू पा लेंगे। इस दौरान अमर सिंह ने आजम खान पर भी जमकर हमला बोला। अमर सेंह ने गड़े मुर्दे उखाड़ने की तर्ज पर आजम खां के वर्षों पुराने बयानों को दोहराया। उन्होंने आजम खान द्वारा भारत मां को डायन कहने से लेकर रामपुर में धर्मपरिवर्तन तक के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
प्रदेश में हुई आपराधिक घटनाओं पर पुलिस पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश में बड़ रही आपराधिक घटनाओं के लिए अमर सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी का बचाव किया और सभी वारदातों का ठीकरा पुलिस पर फोड़ते नजर आए। उन्होंने अपने इस एफ़आईआर पद यात्रा में कहा कि हज़रतगंज में ब्राह्मण मारा गया, अलीगढ़ में मुसलमान बच्चे मारे गए और उन्नाव में बलात्कारियों को सरक्षण मिला। यह सब गलती योगी की नहीं है। ये गलती पीएम मोदी की नहीं है। यह गलती पुलिस की है। इसलिए जब तक आजम खान जैसे नहीं सुधरेंगे, तब तक पुलिस प्रशासन नहीं सुधरेगा।
इस दौरान उन्होंने जमकर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा की मैं ही ब्राह्मण, वैश्य, शूद्र और क्षत्रिय हूँ। उन्होंने कहा कि यह हम सबको कहना चाहिये कि मैं फोर इन वन हूं। इसके बाद उन्होंने जहर उगलते हुए कहा कि हिन्दू बटेगा तो आजम खान जैसे लोगों से कटेगा। उन्होंने कहा की योगी और मोदी के शासन काल में माँ बहनों को सुरक्षा की चिंता नहीं है। वहीं, महंगाई के मुद्दे को उन्होंने बेतुके ठंग से हिंदुत्व से जोड़ दिया और लोगों को समझाया कि महंगाई पर तो काबू पा लिया जायेगा, लेकिन हिन्दुत्व को बचाना पहले जरुरी है।