बुलंदशहर

Lockdown: यूपी का बाहुबली पूर्व विधायक लठ लेकर उतरा सड़क पर, जबरन वाहनों को रोक लोगों को भेज रहा घर, देखें वीडियो-

Highlights - बुलंदशहर में फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए साथियों के साथ सड़क पर उतरे गुड्डू पंडित - भूखे-प्यासे घर जा रहे लोगों के लिए बाहुबली पूर्व विधायक ने किया नाश्ते और खाने का इंतजाम - जबरन वाहनों को रोक लोगों को बिठाकर पहुंचाया जा रहा उनके घर
2 min read
• •
Mar 29, 2020
bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बीच नोएडा-दिल्ली में काम करने वाले लोगों में घर जाने की होड़ लगी है। कुछ लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल ही अपने घर के लिए जा रहे थे तो कुछ वाहनों मेंं सामान की लदकर जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुलंदशहर के डिबाई में खुद बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित सड़क के रास्ते पैदल ही अपने घरों को जाने वाले लोगों की आवभगत में जुट गए हैं। वह न केवल चाय-नाश्ते के साथ भोजन करा रहे है, बल्कि खुद लठ लेकर सड़क पर उतर गए हैं और वाहनों जबरन रोक-रोककर लाेगों को बिठा रहे हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार बसपा और सपा से विधायक रह चुके भगवानदास शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित अक्सर अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कोराेना लॉकडाउन के बीच एक बार फिर गुड्‌डू पंडित चर्चाओं में हैं। वह सड़क से गुजरने वाले वाहनों को लठ लेकर जबरन रोककर उसमें उन लोगों को बिठा रहे हैं, जो दिल्ली-नोएडा से बुलंदशहर के रास्ते अपने घर के लिए पैदल ही निकले हैं। बता दें कि गुड्‌डू पंडित ने लोगों के दर्द का समझते हुए उनके नाश्ते के साथ खाने का भी इंतजाम किया है। गुड्‌डू पंडित अपने समर्थकों के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

जब इस संबंध में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोग परेशान हैं और जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहते हैं। वह भी यही चाहते है कि लोग जल्द अपने परिवार के पास पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंदों के लिए अपने यहां दूध, चाय, नाश्ते और खाने का भी इंतजाम किया है। यही हमारा धर्म है। जब उनसे लाठी लेकर जबरन वाहनों को रोकने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे समर्थकों के हाथ में लाठी लोगों की मदद के लिए है, जो जायज है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-नोएडा से पैदल चलकर काफी संख्या में लोग यहां आकर रुके हैं।

Published on:
29 Mar 2020 12:17 pm