बुलंदशहर

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा छतारी चौक, भूमिपूजन में विधायक, सांसद और राज्यमंत्री ने लिया भाग

छतारी क्षेत्र के लोगों ने छतारी चौक का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह चौक और पंडरावल दौराहे का नाम अहिल्याबाई होल्कर करने पर सहमति बनाई थी।

2 min read

बुलंदशहर. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर छतारी चौक का नाम रखा जाएगा। इसके लिए भूमिपूजन किया गया। जिसमें स्थानीय नेताओं सहित विधायक और राज्यमंत्री ने भी भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन क्षेत्र के लिए किए गए उनके काम और प्रयास को लोग भूले नहीं हैं। यहीं कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में उनके नाम पर कई स्थानों का शिलान्यास किए गए हैं।


छतारी क्षेत्र के लोगों ने छतारी चौक का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह चौक और पंडरावल दौराहे का नाम अहिल्याबाई होल्कर करने पर सहमति बनाई थी। जिसके बाद अब दोनों चौक के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री अनिल शर्मा, सांसद डॉ. भोला सिंह, डिबाई विधायक डॉ. अनीता सिंह, दानपुर ब्लॉक प्रमुख नेहा आनंद पहुंचे। जहां उन्होंने संयुक्त रूप से दोनों चौकों का भूमि पूजन किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह चौक की सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने भगवान श्री राम मंदिर पर बाबूजी के सहयोग की सराहना की और कहा कि वह सच्चे जनसेवक थे। कोई भी फरियादी कभी उनके द्वार से खाली हाथ नहीं लौटा।

वहीं अहिल्याबाई होल्कर चौक के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि हम सबको अपने-अपने घर में बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगानी चाहिए। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इसमें भूपेंद्र गौड़, कुश शर्मा, पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहासू मुनेश कुमार, शिव कुमार लोधी, रिकू शर्मा, सुशील कुमार, सतीशचंद्र, प्रदीप चौहान, राकेश लोधी, मनोज गर्ग आदि रहे। लोगों ने इस दौरान कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की।

Published on:
11 Oct 2021 12:07 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद