बुलंदशहर

BIG Breaking: बुलंदशहर हिंसा- इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया दावा, इंस्पेक्टर सुबोध कुनार को प्रशांत ने ही मारी थी गोली
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 8:01 PM IST
subodh kumar
BIG Breaking: बुलंदशहर हिंसा- इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

बुलन्दशहर. स्याना हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रशांत नट को सिकन्द्राबाद से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत नट के साथ जाॅनी चौधरी, राहुल, डेबिड और एक अन्य युवक भी आरोपी था। पुलिस इनमें से जाॅनी, राहुल और डेबिड को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि प्रशांत नट को गुरुवार को गिरफ्तार किया ।

गौरतलब है कि तीन दिसम्बर को कथित गो अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों ने रोष फैल गया था। इस दौरान कई गांवों के लोग ट्रैक्टर ट्राॅली में गो मंस व अवशेष भरकर चिंगरावठी पुलिस चैकी ले गये थे। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया था और पुलिस चौकी समेत कई वाहनों में आग लगा दी थी। इस हिंसा को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने अपने दम पर रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान भीड़ ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि इस बीच प्रशांत नट आया और वह इंस्पेक्टर से उलझ गया। इस दौरान ही इंस्पेक्टर की पिस्टल से प्रशांत द्वारा गोली चलायी गई।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 27 लोगों को नामजद किया और 50-60 लोगों को अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस हिंसा से जुडी 200 से अधिक वायरल हुई वीडियो से शिनाख्त की। नामजद समेत 28 आरोपियों को जेल भेजा गया। 112 बलवाइयों को चिंहित किये गये। फरार आरोपियों के घर पर गैरजमानती नोटिस चस्पा किया गया था।

प्रशांत की गिरफ्तचारी के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में प्रशांत नट को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल यह बात सामने आई है कि प्रशांत ने ही सुबोध कुमार की पिस्टल छीनी थी। प्रशांत नट के साथ डेविड, राहुल, जाॅनी थे। इनमें से डेविड, राहुल और जाॅनी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

Published on: