बुलंदशहर

कैराना-नूरपुर उपचुनाव में अब भाजपा ने इस जिले के नेताओं को भी उतारा, गांव-गांव जाकर मांग रहे वोट

दांव पर लगी है सीएम योगी प्रतिष्ठा, विपक्ष भी लगा रहा पूरा जोर

2 min read

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट हारने के बाद आगामी उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। वहीं भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है । कैराना और नूरपुर सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बुलंदशहर जनपद से भी पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा सांसद और विधायक भी चुनाव प्रचार में उतार दिए हैं।

ये भी पढ़ें

उपचुनाव में विपक्ष हुआ और मजबूत, इस पार्टी ने भी किया समर्थन का ऐलान, बीजेपी की जीत पर संशय

योगी ब्रिगेड में नूरपुर और कैराना सीटों को जीतने के लिए यूपी सरकार के कई दर्जन मंत्री और केंद्र सरकार के भी कई दर्जन मंत्री चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। बात करें बुलंदशहर की तो बुलंदशहर से 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कैराना और नूरपुर में डेरा डाले हुए हैं। योगी सरकार को डर है कि फूलपुर और गोरखपुर में हार के बाद कहीं यहां भी हार देखने को न मिले। इसलिए योगी सरकार यहां पूरा दमखम लगाए हुए है। नूरपुर की बात करें तो नूरपुर में भाजपा के कई मंत्री डेरा डाले हुए हैं। इनमें बुलंदशहर के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही व सांसद डॉ. भोला सिंह सूर्यवंशी भी शामिल हैं।

ये सभी लोग नूरपुर और कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशियों अवनी सिंह और मृगांका सिंह को जिताने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी जनता के बीच गिना रहे हैं। आपको बता दें कि कैराना और नूरपुर सीटों के लिए 28 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 31 मई को होगी। कैराना सीट भाजपा सांसद हुकुम सिंह का जनवरी में बीमारी से निधन होने जबकि नूरपुर सीट भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के सड़क हादसे में निधन के बाद खाली हुई हैं।

ये भी पढ़ें

कैराना व नूरपुर में रालोद और सपा के उम्मीदवारों को इस बड़े दल ने दिया समर्थन, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं
Published on:
23 May 2018 08:18 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद