बुलंदशहर

Bulandshahr: गेहूं क्रय केंद्र पर भीग गए गेहूं के 400 बोरे, किसानों की मुसीबत बढ़ी

Highlights नवीन सब्जी मंडी स्थित क्रय केंद्र पर रखा था गेहूं गेहूं और सरसों की फसल को भी पहुंचा नुकसान बुलंदशहर में 15 अप्रैल से चल रही है गेहूं की खरीद

2 min read

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गेहूं खरीद केंद्रों पर 400 बोरा गेहूं सरकारी सिस्टम की बदइंतजामी की भेंट चढ़ गया। बुलंदशहर नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखे गेहूं के 400 बोरे भीग गए। वहीं, तेज बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।

गुरुवार को हुई है तेज बारिश

कोरोना महामारी के दौर में गेहूं भीगने की तस्वीर सामने आई है। किसानों पर यह मुसीबत बुलंदशहर में सामने आई है। बुलंदशहर में गुरुवार को तेज बारिश हुई थी। इससे नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र पर भारी मात्रा में गेहूं भीग गया। बता दें की बुलंदशहर में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद चल रही है। केंद्र पर गेहूं रखरखाव के माकूल इंतज़ाम होने चाहिए लेकिन बुलंदशहर में ऐसा नहीं था। नतीजतन केंद्र पर रखा गेहूं बारिश में भीग गया। भीगे गेहूं के बोरों की संख्या 400 बताई जा रही है। मिनी ट्रक में लदा गेहूं भी भीग गया है।

किसान ने मांगा मुआवजा

वहीं, बारिश में गेहूं और सरसों की फसल भीगने से किसानों की पेशानी पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बताया गया है कि तेज बारिश से किसानों को थ्रेशिंग मशीन के पहियों को रोकना पड़ा। बारिश में भीगने से खेतों में कटी हुई फसल और भूसे की गुणवत्ता पर भी सीधा असर पड़ेगा। किसान के मुताबिक, गेहूं की खड़ी और कटी दोनों फसलों को नुकसान है। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान जावेद ने कहा कि पहले ही किसान परेशान है। अब ऊपर वाले ने तो बर्बाद ही कर दिया है। किसान नदीम ने सरकार से मुआवजा दिलाने की बात कही है। केंद्र पर मौजूद कर्मचारी लियाकत ने बताया कि बारिश से काफी गेहूं भीग गया है। बारिश का पानी प्लेटफॉर्म के ऊपर आ गया था।

Updated on:
24 Apr 2020 01:18 pm
Published on:
24 Apr 2020 12:24 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान