बुलंदशहर

घर लौट रहे इस भाजपा नेता का अपहरण होने से मचा हड़कंप, पत्नी ने सपा नेता पर लगाया आरोप

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

2 min read
Sep 20, 2018
घर लौट रहे इस भाजपा नेता का अपहरण होने से मचा हड़कंप, पत्नी ने सपा नेता पर लगाया आरोप

बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद उन्हीं के नेता सुरक्षित नहीं है। इसकी वजह हाल ही में यूपी के बुलंदशहर जिले में भाजपा नेता का अपहरण होना है।जिसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।तीन दिन से भाजपा नेता का कुछ पता न लगने पर पुलिस से लेकर प्रशासन उनका पता लगाने में जुटा है।वहीं भाजपा नेता की पत्नी ने पति के अपहरण करने का आरोप जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव समेत अन्य लोगों पर लगाया है।साथ ही इसकी शिकायत अनूपशहर थाना पुलिस को दी है।

घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ अपहरण

दरअसल बुलंदशहर के वार्ड नंबर-47 से भाजपा समर्थित पंचायत सदस्य कल्याण सिंह के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।उनकी पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 दिन पहले पति कल्याण सिंह अपने भट्टे से घर आने के निकले थे।लेकिन बीच ही अचानक वह गायब हो गये। पत्नी ने जब कल्याण सिंह को फोन किया।तो मोबाइल बंद मिला।वहीं कल्याण की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कल्याण ने उन्हें फ़ोन पर अपने अपरहण की जानकारी दी है।

सपा के नेता समेत पांच लगाया अपहरण का आरोप

वहीं भाजपा नेता की पत्नी ने अनूपशहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति का अपहरण सपा नेता अौर बुलंदशहर के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र यादव, ज़िला पंचायत सदस्य महेंद्र भईया सहित पांच लोगों ने हथियारों के बल पर किया है।भाजपा नेता की पत्नी की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गर्इ है।वहीं पत्नी ने पूर्व जिला अध्यक्ष आैर उसके भार्इ समेत अन्य पांच लोगों पर पति का अपहरण कर हत्या की आशंका जाहिर की है।

Published on:
20 Sept 2018 06:16 pm
Also Read
View All