
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 52 दुकान/शोरूम मालिकों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। ये कार्रवाई अनावश्यक रूप से अपनी दुकानों/शोरूम को खोलकर बैठने वाले बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खानपुर, बीबीनगर थाना क्षेत्रों के 52 लोगों के खिलाफ किया गया है।
दरअसल, एसएसपी संतोष कुमार ने निर्देश पर बुलंदशहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद भर में दुकानें खुल रही थीं। उन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खानपुर, बीवी नगर में चेकिंग अभियान चलाया था। जहां पर 52 दुकान और शोरूम खुले हुए थे। जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
वहीं सभी लोगों से अपील भी की गई कि कोई भी लोग दुकान शोरूम ना खोलें और कानून का पालन करें। अगर ऐसा कोई नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी से अपील की है कि कोरोना वायरस बीमारी से बचने के लिए सब लोग प्रशासन का सहयोग दें और अपने घर में ही रहें, बाहर ना निकलें। बाहर निकलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।