बुलंदशहर

BREAKING: बुलंदशहर में गौ हत्या पर सांप्रदायिक बवाल, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़

गाय कटने की बात इतनी तेजी से शहर में फैली कि मौके पर तुरंत हिंदू युवा वाहिनी के लोग पहुंच गए।

2 min read
Aug 25, 2017
communal violence in bulandshahr

बुलंदशहर। शहर में शुक्रवार को उस हड़कंप मच गया, जब शहर के ही एक गांव अरौली में गाय कटी हुई मिली। गाय कटने की बात इतनी तेजी से शहर में फैली कि मौके पर तुरंत हिंदू युवा वाहिनी के लोग पहुंच गए। हिंदू युवा वाहिनी के लोग पहुंचते ही हंगामा करने लगे। जिसके तुरंत बाद मौके पर एसपी सिटी, एसएसपी व एसपी देहात भी पहुंचे। हालात को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस भी लगाई गई है।

क्या हुआ ऐसा की हो गया हंगामा

शुक्रवार की सुबह अरौली गांव के एक खेत में गाय की कटी हुई लाश मिली। इस गांव में तकरीबन 4 हजार की आबादी रहती है। जिसमें समुदाय के लोग शामिल हैं। गाय कटने होने की खबर पर तुरंत हिंदू युवा वाहिनी के लोग गांव में पहुंच गए। वहीं मौके पर एसपी सिटी, एसएसपी व एसपी देहात भी पहुंचे। इस बीच गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ किया। जिसके बाद गांव का माहौल बदल गया और हंगामा बढ़ गया। वहीं दो समुदायों के लोग आमने—सामने आ गए।

ऐसा है गांव का माहौल

बता दें कि हंगामा होने बाद तुरंत कई थानों की पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल में किया। हालांकि धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़ के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच सीनियरों अधिकारियों और पुलिस की देखरेख में गांव में नमाज अदायगी की जा रही है क्योंकि आज शुक्रवार को दिन है।

पुलिस ले गई साथ हिंदू वाहिनी के लोगों को

गांव वालों का कहना है कि हिंदू वाहिनी के लोगों ने काट कटी मिलने के बाद गांव के धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ किया। तभी पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर ले गई है। साथ ही पुलिस ने गाय को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल गांव में चारों तरफ पुलिस बल लगा दिया गया है।

Published on:
25 Aug 2017 01:46 pm