बुलंदशहर

Bulandshahr: एक बार फिर फूटा कोरोना बम, 3 मेडिकल स्टाफ समेत 28 केस आए सामने, 6 की मौत

Highlights: -जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 200 हो गई है -101 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं -पांच लोगों की मौत हुई है
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2020, 1:19 PM IST
coronavirus death toll is increasing in jodhpur
जोधपुर का कोई कोना नहीं छोड़ रहा है कोरोना, देर रात महिला की मौत से मरने वालों का बढ़ गया आंकड़ा

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना की चेन लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार और रविवार को जिले में कोरोना के 28 पॉजिटिव केस मिले। इनको इलाज के लिए कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनलॉक पीरियड में तेजी से बढ़ते कोरोना केस से अफसर हैरान और परेशान हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 200 हो गई है, जबकि 101 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी संयुक्त रूप से हॉटस्पॉट इलाके का जायजा ले रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक कोरोना पॉजिटिव खुर्जा, दो केस गुलावठी में मिले हैं, जबकि 25 कोरोना पॉजिटिव केस सिकन्दराबाद के कायस्थवाड़ा मोहल्ले में मिले हैं। इनमें सिकंदराबाद सरकारी अस्पताल के 3 कर्मचारी भी शामिल हैं। एक कोरोना मरीज बुलंदशहर सिटी में कालाआम चौराहा के पास मिला है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन सभी मरीजों को इलाज के लिए जेपी हास्पिटल चिट्टा में भर्ती कराया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों और इनके परिवार वालों को क्वारंटाइन कर थर्मल स्कैनर से जांच कराई जा रही है।

इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 200 हो गई है। इसमें 101 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। 96 एक्टिव मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को किसी भी मरीज की निगेटिव रिपोर्ट नहीं आई। बढ़ते कोरोना मरीज की चेन को तोड़ने या रोकने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर मंथन कर रहे हैं। सीएमओ डा.भवतोष शंखधर ने बताया 24 घंटे में 28 मामले सामने आए हैं। जिनमें 3 लोग सिकंदराबाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए रात-दिन अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हैं। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बस लोग एहतियात बरतें। जरुरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकलें।

Updated on:
7 Jun 2020, 1:19 PM IST
Published on: