26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: तेज बारिश ने दी गर्मी से राहत, अगले 5 दिन इसी तरह मौसम रहेगा सुहावना

Highlights - रविवार को सुबह तेज हवा और बारिश से पारा आया 30 डिग्री पर- एक घंटे तक जमकर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना- बारिश से कई इलाकों में भर गया पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jun 2020, 12:35 PM IST

meerut-rain.jpg

मेरठ. जून में जहां महीने के शुरूआती दिनों में सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए थे तो वहीं अब इंद्रदेव ने वेस्ट यूपी (West UP) के कई जिलाें में राहत की चादर तान दी है। हालात यह है कि पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के बाद बारिश (Rain) और आधी से सीधे 30 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार (Sunday) सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत का अहसास हुआ है। मेरठ (Meerut) समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें- UP Police के सिपाही ने पुलिस चौकी में इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

बता दें कि मेरठ, गाजियाबाद (Ghaziabad) और नोएडा (Noida) में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। 11 बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई। बारिश के कारण मौसम में नमी बनी हुई है और तामपान में गिरावट आई है। मेरठ का तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया है। पश्चिमी यूपी में जून का महीना गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ने वाला होता है, लेकिन रविवार को गर्मी के तेवर ढीले पड़े और बारिश ने अपना रंग दिखाया। हालांकि रात को भी गर्मी का असर बरकरार था। इस कारण तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा था। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था। रविवार को हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे।
मोदीपुरम मौसम कार्यालय पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 42 और न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

मेरठ के साथ ही पूरे वेस्ट में इस समय जून में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि अगले 5 दिन और मौसम सुहाना रहेगा। 12 जून तक आगे बारिश तो नहीं होगी, लेकिन तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 जून से 10 जून तक दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान तापमान 41 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। हालांकि इन तीनों दिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इसके बाद 11 जून और 12 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- Corona हॉटस्पॉट से गुपचुप बारात ले जाकर दुल्हन घर ले आया दूल्हा, अब खानी पड़ सकती है जेल की हवा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग