बुलंदशहर

‘बचाओ-बचाओ’ की चीखें और सड़क पर बिखरी लाशें; 8 लोगों की मौत का मंजर देख कांप उठी रूह, देखें- VIDEO

Bulandshahar Accident: यूपी के बुलंदशहर में रविवार रात मौत ने सड़क पर खौफनाक तांडव किया। जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोगामेड़ी के भजन गूंज रहे थे, उसमें अचानक चीख-पुकार मच गई। झटके में ट्रैक्टर-ट्रॉली मौत का कब्रगाह बन गई और इसमें सवार 8 लोगों की जान चली गई।

less than 1 minute read
Aug 25, 2025

यूपी के कासगंज के तीर्थ यात्री रविवार रात जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चे खेल रहे थे, महिलाएं हंसी-ठिठोली कर रही थीं और स्पीकर पर भजन गूंज रहे थे। अचानक भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का ढांचा पिचककर कब्रगाह बन गया। कुछ सेकंड में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में हंसी की जगह चीखें गूंजने लगीं।

सड़क पर बच्चों के जूते, टूटी चूड़ियां और थैले

ग्रामीण ने बताया कि टक्‍कर के बाद जो नजारा था, वह शब्दों में बयान करना मुश्किल है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के टुकड़े सड़क पर बिखरे थे। चारों तरफ खून फैला था। अंदर गाड़ी में फंसे लोग तड़प रहे थे। चारों तरफ बच्चों के जूते, टूटी चूड़ियां और बिखरे थैले पड़े थे।

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कोई लोहे के टुकड़े हटाकर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा था, कोई पानी पिला रहा था तो कोई फोन पर एम्बुलेंस बुला रहा था। लेकिन जब तक सभी को बाहर निकला गया तब तक 8 की मौत हो गई थी। 43 घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां 3 की हालत नाजुक है।

मृतकों में 6 साल बच्चा, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईयू बाबू (40) रामबेटी (65), चांदनी (12) घनीराम (40), मोक्षी (40) शिवांश (6), योगेश (50) और विनोद (45) के रूप में हुई है।

Published on:
25 Aug 2025 10:23 am
Also Read
View All

अगली खबर