11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कांवड़ियों का रास्ता रोका…मारपीट और गाली-गलौज की, दबंगों की हरकत का वीडियो वायरल

Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दबंगों ने उनका रास्ता रोककर डीजे बंद कराया और महिलाओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।

2 min read
Google source verification
In Bulandshahr miscreants beat up and misbehaved with Kavadias

Bulandshahr:यूपी के बुलंदशहर में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। कावड़ियों का आरोप है कि दो दबंगों ने मिलकर पहले उनका रास्ता रोका फिर डीजे बंद करा दिया। इसके बाद वे महिलाओं से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद कावड़ियों ने जमकर विरोध किया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के स्याना क्षेत्र के गांव माकड़ी का है, जहां डीजे बजाते हुए गंगाजल लेने के लिए महिलाएं हरिद्वार जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान संदीप त्यागी और डब्बू त्यागी नाम के दो लोग आए और उनका रास्ता रोक दिया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने कावड़ यात्रा के दौरान जानबूझकर उनका रास्ता रोक दिया और जबरन डीजे बंद करा दिया। इतना ही नहीं, महिलाओं के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की गई, जिससे कावड़ियों में भारी रोष फैल गया। इस घटना के विरोध में कावड़ियों ने सड़क पर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इस घटना का वीडियो एक्स पर @Mukeshk92294988 के द्वारा पोस्ट किया गया है।

कांवड़ियों में आक्रोश

घटना के बाद कावड़ियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से कावड़ियों ने लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुरुआती तौर पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि कुछ ही घंटों के भीतर साठगांठ के चलते उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों की रिहाई की खबर फैलते ही इलाके में नाराजगी और आक्रोश और बढ़ गया है, वहीं कावड़ियों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।