बुलंदशहर

टोलकर्मियों के साथ भाजपा विधायक के गुर्गों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

डिबाई विधायक के गुर्गों ने टोलकर्मी को पीटा टोल कर्मी के नॉर्मल लाइन से निकलने को बोलने पर धोया टोलकर्मी को जबरन गाड़ी में खींच कर डालकर ले जाने की कोशिश
less than 1 minute read
bjp.png

बुलंदशहर. डिबाई विधायक अनीता लोधी के गुर्गों पर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के वक्त विधायिका अनीता लोधी खुद गाड़ी में मौजूद थीं। पूरा मामला टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल पर घटी।

वहीं, दादरी टोल पर हुई इस पूरे मामले पर बुलंदशहर की डिबाई से भाजपा विधायक ने कहा कि टोल देने का कोई विषय नहीं था। टोल बूथ पर टोलकर्मी मौजूद नहीं थे। टोलकर्मी टोल बूथ से 100 मीटर दूर इकट्ठे होकर खड़े थे। विधायक ने कहा कि जब मेरे सुरक्षाकर्मी ने टोलकर्मियों को आवाज देकर टोल बेरियर खोलने के लिए कहां तो टोलकर्मियों ने मेरे सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और कहा कि तुम लोग स्वयं टोल बेरियर उठाकर निकल जाओ। इसी बात को लेकर सभी टोलकर्मी मेरे ड्राइवर, गनर और पीआरओ से भिड़ गए, जिसके बाद मैंने बीच बचाव भी कराया गया।

Published on:
08 Jan 2020 12:49 pm