बुलंदशहर

VIDEO: इस शख्स ने खुद को आग लगाकर लगा दी छलांग, बचाने की जगह लोग बजाने लगे तालियां

देशभर में आज दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया जाना है।

2 min read
VIDEO: इस शख्स ने खुद को आग लगाकर लगा दी छलांग, बचाने की जगह लोग बजाने लगे तालियां

बुलंदशहर. देशभर में आज दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया जाना है। बुलंदशहर के खुर्जा में आयोजित रामलीला में करीब 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाना है। लेकिन यूपी के बुलंदशहर में एक ज़िंदा इंसान खुद को आग लगाकर हैरान करने वाला कारनामा दिखा रहा है। यह रामलीला ग्राउंड में खुद को पहले आग लगाता है, उसके बाद में करीब 65 फीट ऊंचाई से छलांग लगाता है। उसकी छलांग को देखने वालों का दूर-दूर के लोगों का तांता लगा रहा है।

दशहरा से पहले देशभर में रामलीला के मंचन शुरू हो जाते हैं। इन होने वाली रामलीलाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है। साथ ही राम और रावण की पूरी कहानी को दोहराया जाता है। मंचन के लिए शहर में विभिन्न स्थानों में मंच सजाए गए है। खुर्जा में 10 दिनों तक चलने वाली रामलीला के दौरान एक खास नजारा भी देखने को मिल रहा है। यहां एक शख्स 10 छलांग लगाता है। इन छलांगों को नाम मौत की छलांग दिया गया है। आमिर आज़ाद नाम का ये शख्स जो कुछ दिखाता है, उसे देखकर कोई भी अपने दांतों तले अंगूली दबा लेता है। ऐसी तस्वीर आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखी होगी। इतना ही नहीं एक बार को तो ये तस्वीर आपको विचलित भी कर सकती है।

रावण दहन से पहले यहां मौत की छलाँग लगाइ्र जाती है। किस तरह यह शख्स हाथ में पट्रोल की केन लेकर 60 से 65 फीट ऊँचाई पर जाता है। वहां पहुंचकर अपने आपको आग लगा लेता है। इतना ही नहीं ये शख्स अपने जलते शरीर पर और पट्रोल डालता है और फिर ये मौत की छलांग लगाता है। यह शख्स सिर्फ एक छलाँग नहीं लगाता है, बल्कि रावण दहन से 10 दिन पहले से चलने वाली रामलीला में हर दिन ये इसी तरह मौत की छलांग लगाता है।

आमिर की माने तो पहले इसके पिता इस काम को करते थे, और उनकी मौत के बाद अब आमिर खुद ये छलांग लगाता है। आमिर का दावा है कि वह अभी तक 150 फीट तक कि ऊंचाई से छलांग लगा चुका है। इतना ही नहीं खुर्जा में रामलीला के साथ-साथ लोग इस मौत की छलाँग को देखने दूर-दूर पहुंचते हैं।

Published on:
19 Oct 2018 12:11 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद