बुलंदशहर

बुलंदशहर में फिर मुठभेड़, एसओ और दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

एनकाउंटर में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2018, 6:00 PM IST
encounter

बुलंदशहर. प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस को धता बताकर बदमाश बुलंदशहर से शराब की पेटियां लूटकर भाग रहे थे। इस दौरान बदमाशों और खानपुर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि खानपुर एसओ भी एनकाउंटर में घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई ग्यारह पेटी शराब, चार तमंचे, अट्ठारह खोखे, कारतूस और दर्जनों मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह नरसैना पुलिस भड़काऊ पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी स्याना की ओर से आ रही एक बाइक और सेंट्रो कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने नरसैना के थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मार दी और फायर करते हुए खानपुर की तरफ भागने लगे। एसओ नरसैना ने खानपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ खानपुर हरिओम सिंह ने पुलिस बल के साथ अमरपुर चौराहा पर नाकेबंदी कर दी। बदमाशों ने अपने आप को दोनों ओर से घिरा देखा तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली इस फायरिंग में एसओ खानपुर और दो बदमाश घायल हो गए। एमकाउंटर के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके बाद घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी प्रवीन रंजन, कई थानों की पुलिस के साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुलिस ने सोनू पुत्र सतीश, मनोज पुत्र अतर सिंह, आकाश उर्फ गुल्लू पुत्र रविंद्र और अनुराग पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई ग्यारह पेटी शराब, चार तमंचे, अट्ठारह खोखे और कारतूस व दर्जनों मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Published on: