बुलंदशहर

VIDEO: ज्वैलर्स के शोरूम का ताला तोड़ रहे थे बदमाश, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ…

शनिवार तड़के करीब 5 बजे दो बदमाश अगौता मैन रोड पर ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 6:13 PM IST
firing
firing

बुलन्दशहर। थाना अगौता पुलिस की ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ रहे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश इमरान गोली लगने से घायल हुआ है जबकि मौका पाकर दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस को मौके से एक मोटरसाईकिल, अवैध अस्लाह, कारतूस व दुकान तोडने के उपकरण बरामद हुए हैं।

दरअसल, शनिवार तड़के करीब 5 बजे दो बदमाश अगौता मैन रोड पर ज्वैलर्स की दूकान का ताला तोड कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान ये दोनों ही पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल लेकर भांगने का प्रयास करने लगे। वहीं पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई।

जिसके जवाब में पुलिस फायर किए। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त इमरान शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। जिसके विरुद्ध हत्या/लूट आदि जघन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत होने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

क्षेत्र अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाश एक ज्वैलर की दुकान का शटर तोड़ रहे थे। तभी सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घेराबंदी कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और पुलिस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on: