बुलंदशहर

प्रेमिका के भाई ने प्रेमी के दिव्यांग पिता की गोलियों से भूनकर की हत्या

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेमिका के पक्ष को मुचलका में पाबंद करने के लिए कहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस की चूक की वजह से नहीं किया और आज एक बड़ी घटना को प्रेमिका के भाई ने अंजाम दिया है।

2 min read

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी कोतवाली इलाके के फैजाबाद रिठावली गांव में प्रेमिका के परिजनों ने दिनदहाड़े प्रेमी के दिव्यांग पिता की गोलियों से भूनकर हत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्या के आरोपी फरार हो गए है। जिन्हें पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है।

कोर्ट में शादी के बाद था तनाव का माहौल

बताया जा रहा है कि बीते कुछ महीने पहले मृतक के पुत्र ने गांव की एक गैर बिरादरी की युवती से कोर्ट में शादी की थी। जिसके बाद से लगातार दोनों कि परिवार में तनाव का माहौल था, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका गांव से फरार हो गए और कहीं दूर जाकर रहने लगे थे। जिसके बाद प्रेमिका के भाई ने प्रेमी के दिव्यांग पिता को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस की लापरवाही से हुई वारदात

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। वहीं पंचायतनामा के कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने पहले भी अनहोनी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेमिका के पक्ष को मुचलका में पाबंद करने के लिए कहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस की चूक की वजह से नहीं किया और आज एक बड़ी घटना को प्रेमिका के भाई ने अंजाम दिया है।

सिपाही और दारोगा निलंबित

वहीं एसएसपी ने बीट के कांस्टेबल सहित चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों की प्रारंभिक जांच की जा रही है, पूरे मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल एक सिपाही और एक दरोगा को निलंबित कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Published on:
20 Nov 2021 05:25 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद