बुलंदशहर

यूपी: बुलंदशहर में नाबालिग से गैंगरेप के बाद वीडियो किया वायरल

Highlights गैंगरेप की इस घटना में चार नाबालिग शामिल आरोपों के अनुसार तीन ने किया रेप चौथे ने बनाई वीडियो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को किया चुप दो दिन बाद वीडियाे वायरल हाेने पर सामने आई घटना पुलिस ने चारों आरोपियों कर लिया गिरफ्तार

less than 1 minute read
rape

बुलंदशहर। हैदराबाद की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। चार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और घटना की वीडियो वायरल कर दी।

गैंगरेप की यह घटना 3 दिसंबर की है। आरोपों के अनुसार कुटुंब के ही चार नाबालिग लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया। तीन लड़कों ने लड़की के साथ रेप किया और चौथे ने वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चारों ने लड़की को चुप कर दिया और यह घटना पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। दाे दिन बाद गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पीड़िता के परिवार वालों को इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। लड़की के परिवार के लोग पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए तहरीर दी।

बुलंदशहर एसएसपी संतोष त्यागी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है।

Updated on:
06 Dec 2019 11:36 pm
Published on:
06 Dec 2019 11:33 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार

बुलंदशहर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद: सीओ ने कहा सपा के पूर्व विधायक नमाजियों को भड़का रहे, वीडियो वायरल

ससुर-बहू की बढ़ रही थी नजदीकियां, बेटे ने दोनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बच्चे को भी अपना मानने से किया इनकार

जिसके साथ घर से निकला, उसी ने ले ली जान, बुलंदशहर में दोस्त ने पत्‍थर से सिर कूंचकर मार डाला

अवैध संबंध के शक में खूनी खेल: 10 दिन पहले मां बनी पत्नी और सगे पिता को डॉक्टर ने गोलियों से भूना, बुलंदशहर में दोहरा हत्याकांड