बुलंदशहर

शादी के 20 साल बाद इस बात से नाराज पति ने पत्नी को तीन तलाक, थाने- चौकी के चक्कर काट रही पीड़िता

मुख्य बातें कानून बनने के बाद भी महिला को पति ने दिया तीन तलाक थाने- चौकी के चक्कर काट रही पीड़िता
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 4:47 PM IST
Feature image

बुलंदशहर। तीन तलाक को लेकर लंबी बहस के बाद कानून बनने के बाद भी लगातार तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें कोई पत्नी के मोटी होने तो कोई मारपीट कर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दे रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां सिकंद्राबाद क्षेत्र में शादी के 20 वर्ष बाद महिला को मार पिटाई करके तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता थाने और पुलिस ऑफिस के चक्कर काट रही है। पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर पीडि़ता को टरका देती है।

इस बात पर पति ने दिया तीन तलाक

बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में महिला को तीन तलाक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 20 साल पहले महिला की सिकंदराबाद निवासी युवक से शादी हुई थी। और उसके बाद से वह मानसिक रूप से उसको परेशान रखता था। उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। इससे परेशान होकर पीडि़ता कई बार वह अपने मायके भी आ गई थी। समझा-बुझाकर उसको दोबारा उसके ससुराल भेज दिया था। मगर शादी के 20 साल बीत जाने के बाद महिला को उसके पति में मार पिटाई करके तीन तलाक दे दिया। फिलहाल पीडि़ता थाने और एसएसपी ऑफिस के अब चक्कर काट रही है।

जांच का आश्वासन देकर टरका देती है पुलिस

एसपी देहात ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली देहात थाने को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तीन तलाक पीडि़ता रोसिला ने बताया कि मेरी 20 साल पहले शादी सिकंदराबाद से हुई थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उन्हें मार पिटाई करके मुझे तीन तलाक दे दिया। उधर एसपी देहात मनीष मिश्रा ने बताया एक महिला मेरे ऑफिस से मिलने आई है। उनकी शिकायत पर कोतवाली देहात को आदेश कर दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाये।

Published on: