बुलंदशहर

कांस्टेबल ने बच्चों के सामने गरीब दुकानदार काे खसीटा, पिता काे छुड़ाने के लिए पुलिस की गाड़ी से सिर पटकती रही बच्ची

पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल वीडियो वायरल हाेने के बाद हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2020, 8:16 AM IST
b3.jpg
पुलिस की कार से सिर पटकती बच्ची

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर ( bulandshar ) एक बार फिर खाकी का अमानवीय चेहरा सामने आया है. खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में पहुंची पुलिस ने एक गरीब दुकानदार के पटाखे की दुकान उजाड़ दी और बच्चो के सामने ही कॉलर पकड़कर दुकानदार को जबरन गाड़ी में बैठा लिया. पुलिस के इस कृत्य काे देखकर दुकानदार के बच्चे बिलख पड़े. मासूम बच्चे पुलिस से दया की भीख मांगते रहे लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा. पिता काे छुड़ाने के लिए दुकानदार की एक बेटी पुलिस की गाड़ी से सिर पटकती रही लेकिन इसका भी पुलिसकर्मियाें पर काेई असर नहीं हुआ. हद ताे उस समय हाे गई जब एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी से सिर पटक रही बच्ची काे भी दुत्कारते हुए धकिया दिया.

bulandshar crime , bulandshar news in hindi

पुलिस के इस अमानवीय कृत्य और इस पूरी घटना का वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल (viral video ) हुआ ताे हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो तेजी से वायरल हाे गया और पुलिस की किरकिरी हाेने लगी। जब वीडियाे तेजी से साेशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने रात में ही हेड कांस्टेबल काे सस्पेंड कर दिया। अपनी खराब हुई छवि काे सुधारने के लिए बाद में पुलिस अफसर पीड़ित दुकानदार के घर मिठाई भी लेकर पहुंचे।

Updated on:
14 Nov 2020, 8:16 AM IST
Published on: