बुलंदशहर

यूपी के इस शहर पर बारिश ने ढाया ऐसा कहर कि दहशत में आ गए लोग

खुर्जा में भारी बारिश ने जन जीवन को किया अस्त व्यस्त
3 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 3:32 PM IST
Rain fall
यूपी के इस शहर पर बारिश ने ढाया ऐसा कहर कि दहशत में आ गए लोग

बुलंदशहर. खुर्जा में चंद घंटों की मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की तरफ से किए जाने वाले तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। यहां कुछ देर की बारिश के बाद सिटी की कई कॉलोनियों में जल भराव की स्तिथि पैदा हो गई। शाम को बारिश होने पर शहर ऐसा लग रहा था, मानो यहां बाढ़ आ गई हो। दरअसल, मानसून से पहले ही नगरपालिका खुर्जा की ओर से नाले की सफाई जैसे कई अभियान चलाए गए। दावा किया गया कि हम मानसून से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन जो तस्वीरें सामने है। वह वो खुर्जा नगर पालिका के उन तमाम दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं, यहां सवाल ये भी उठाता है की बारिश में जब इन कॉलोनियों और दुकानों और घरों में पानी भर गया है। लोग सड़कों पर निकलने की सोचकर भी परेशान हो रहे हैं। ये हालत तब है जब कि मौसम विभाग की तरफ से दी जा रही लगातार मानसून की चेतावनी दी जा रही थी। अभी आगे भी भारी बारिश की चेतावनी है। अगर मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई, तो खुर्जा नगर पालिका आगे आने वाली बारिश से कैसे निपटेगी। इसको लेकर लोगों में अभी से दहशत देखी जा रही है।

बुलंदशहर के खुर्जा में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर पालिका की पोल खोल के रख दी है। जिन सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते हुए दौड़ते हैं। वह नाले नजर आने लगे हैं। आलम यह है कि दुकानदारों को अपनी दुकानों को समय से पहले ही बंद करना पड़ गया। यह हाल तब है, जब नगर पालिका महीने में लाखों खर्च करने के दावे करती है। अगर सभी नालों और नालियों की ठीक समय पर सफाई हुई होती तो कुछ ही देर की बारिश की वजह से जो सड़कें नाले में तब्दील हो गई, यह दुर्गति नहीं हुई होती। पत्रिका की टीम ने हमारी टीम ने शहर के अलग-अलग कई हिस्सों में बारिश से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। तो शहर की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नज़र आई। पानी की ठीक से निकासी का कहीं कोई इंतजाम नगरपालिका की तरफ से नहीं किया गया है। इस बाबत जब हमने शहर के जिम्मेदार अफसरों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। कुछ ने जांच करने की बात कही तो वहीं जो दुकानदार अपनी आजीविका सड़क के किनारे चलाते हैं या फिर मार्केट में दुकान पर दुकान खोलकर अपना काम करते हैं। उनके लिए भी यह बारिश किसी सितम से कम नहीं थी। ताजा हालत देखर इलाके के दुकानदार सकते में है। िन लोगों को डर सता रहा है कि अगर बारिश नहीं थमी तो उनकी दुकानों में भी यह पानी जा सकता है। स्थानीय नागरिकों में इसे लेकर भारी गुस्सा और दर्द देखने झलक रहा है।

यह भी देखेंः मुसलमानों को चुन-चुनकर गोली मारने वाले गैंग का जब खुला राज तो पुलिस के भी उड़ गए होश

यहां के हालात को देखकर कहा जा सकता है कि नगर पालिका के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को उठाना पढ़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि बार-बार अनुरोध के बाद भी किसी अधिकारी ने नगर के उस स्वरूप पर गौर करना उचित नहीं समझा, जिस स्वरूप के बाद यहां की साफ सुथरी तस्वीर नजर आती। शहर की इस हालत को देखकर बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर सालभर में करोड़ों रुपए खर्चने का दावा करने वाले नगर पालिका के अफसर शहर का स्वरूप नहीं बदल पाएं। लोग यह पूछ रहे हैं कि नगर पालिका क विकास के नाम पर रोड़ों का बजट कहा खर्च कर रही है।

Published on: