बुलंदशहर

भाजपा के गढ़ में मतदान करने उमड़ी मुस्लिम महिला-पुरुषों की भारी भीड़, किस ओर कर रही इशारा, देखें वीडियो-

मुस्लिम मतदाताओं ने कहा- पिछले 5 साल में हुए विकास को लेकर करेंगे वोटिंग लाेकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में बुलंदशहर में उमड़ी मतदाताओं की भीड़

2 min read
Apr 18, 2019
भाजपा के गढ़ में मतदान करने उमड़ी मुस्लिम महिला-पुरुषों की भारी भीड़, किस ओर कर रही इशारा, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान किया जा रहा है। जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। यहां कुद मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा भीड़ मुस्लिम महिला मतदाताओं की देखी जा रही है। भारी संख्या में मुस्लिम पुरुष और महिला मतदाताओं कतारें लगी हुई हैं। बता दें कि बुलंदशहर लोकसभा सीट पर 1777000 मतदाता हैं। दोपहर एक बजे तक इस सीट पर 39.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

बुलंदशहर में मुस्लिम मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लगभग सभी पोलिंग बूथों पर मुस्लिमों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। इस दौरान मतदाताओं ने कहा कि इस बार वह पिछले 5 साल में हुए विकास को लेकर वोटिंग कर रहे हैं। बता दें कि बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जहां वर्तमान सांसद डॉ. भोला सिंह पर दांव खेला है तो बसपा के टिकट पर योगेश वर्मा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने बंशी लाल पहाडिय़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के पहले दो घंटों में ही 43 मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो गई। इसके बाद कुछ स्थानों पर दूसरी ईवीएम लगाई गई तो कुछ बूथों पर खराब ईवीएम को ठीक करके मतदान को पुन: शुरू कराया गया।

यहां बता दें कि बुलंदशहर लोकसभा सीट के तहत कुल पांच विधानसभाएं आती हैं। दोपहर एक बजे तक बुलंदशहर विधानसभा में 37 फीसदी, डिबाई विधानसभा में 39 फीसदी, स्याना विधानसभा में 41.5 फीसदी, अनूपशहर विधानसभा में 37 फीसदी और शिकारपुर विधानसभा में 41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इस तरह एक बजे तक बुलंदशहर लोकसभा सीट पर कुल 39.1 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। इस सीट पर सुरक्षा की दृष्टि से 30 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ 3 हजार पुलिसकर्मी और 5 हजार होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
18 Apr 2019 02:37 pm
Also Read
View All