बुलंदशहर

Election : पोलिंग बूथ पर पहुंचे भाजपा सांसद तो डीएम ने कर दिया नजरबंद, जानिए क्यों- देखें वीडियो

मतदान शुरू हाेने के एक घंटे बाद ही बूथ पर अंदर तक गये थे भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी ने कहा मैं भी नाेटिस देकर पूछूंगा नजरबंद की वजह

2 min read
Apr 18, 2019
Election Live: पोलिंग बूथ पर पहुंचे भाजपा सांसद तो डीएम ने कर दिया नजर बंद, जानिए क्यों- देखें वीडियो

बुलंदशहर।लोकसभा सीट पर मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा सांसद भोला सिंह पोलिंग बूथ पर पहुंच गये।यहां सुरक्षा में तैनात जवान के रोकने पर उन्होंने जवान से फोन पर डीएम की बात कराकर बूथ में घुस गये। इसके कुछ घंटों बाद ही चुनाव अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर नजरबंद के आदेश जारी कर दिये।वहीं इसके बाद मीडिया के सामने आए भाेला सिंह ने कहा कि मुझे फाेन से इसकी जानकारी मिली है।मैं भी इसकी वजह पूछूंगा।

बूथ पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मी का फोन सुनकर अंदर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

दरअसल बुलंदशहर लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू होने के एक घंटे बाद ही भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह क्षेत्र में स्थित शर्मा इंटर कॉलेज बूथ पर गमछा पहनकर पहुंच गये। बूथ ईवीएम वाले कमरे में घुसने पर सुरक्षा कर्मी ने भोला सिंह को रोक दिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने अपने फोन से कॉल कर फोर्स के जवान की अधिकारी से बात कराई। इसके बाद जवान ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी। जवान ने बताया कि प्रत्याशी ने उनकी डीएम से बात कराई थी। जिसके बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। वहीं भोला सिंह बूथ पर मतदान कर रहे, लोगों से आर्शीवाद लेकर दूसरी जगह के लिए रवाना हो गये।

कुछ घंटे बाद ही डीएम ने जारी किया नजरबंद नोटिस

भाजपा वर्तमान सांसद और बुलंदशहर प्रत्याशी भोला सिंह के बूथ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने भोला सिंह के लिए नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने अपने नोटिस में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश दिया। डीएम ने बताया कि भोला सिंह जहां पर भी मिलेंगे। उन्हें उसी जगह पर नजरबंद कर दिया जाएगा।

नाेटिस मिलने पर बाेले भाजपा प्रत्याशी

नाेटिस मिलने के बाद बुलंदशहर भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने डीएम द्वारा नजरबंद के नोटिस पर बयान देते हुए कहा कि मुझे फोन से सूचना मिली है कि नजरबंद किया गया है।मैं जानकारी लूंगा कि क्यों नजरबंद किया गया हैं। मैं भी नोटिस दूंगा और इसकी वजह पूछूंगा

Updated on:
18 Apr 2019 02:07 pm
Published on:
18 Apr 2019 12:18 pm
Also Read
View All