बुलंदशहर

बुलंदशहर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर को गोलियों से छलनी किया, जानिए क्या थी हत्या की वजह

बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया कि कथित डॉक्टर के भाई ने 22 मार्च को हापुड़ में अपने पड़ोसी की हत्या कर शव के टुकड़े किए थे। वहीं, मृतक डॉक्‍टर के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की चार टीमें गठित कर हापुड़ रवाना कर दी गई हैं।  
2 min read
• •
Updated: 8 May 2022, 11:20 PM IST
buld.jpg

यूपी के बुलंदशहर जिले का गुलावठी रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहा पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े क्लीनिक में बैठे एक डॉक्टर को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में डॉक्‍टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चार हमलावरों ने एक के बाद एक करीब 30 राउंड फायरिंग डॉक्‍टर की हत्‍या के बाद घटनास्थल से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद से गुलावठी में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके अलावा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है।

बाइक सवार 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक गुलावठी नगर पालिका परिषद के पास डॉ शादाब अपनी क्लीनिक में बैठे थे। तभी बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वहीं डॉक्‍टर शादाब को मारने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की है।

पुरानी रंजिश में की गई हत्या

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इससे पहले एक मामले में मृतक डॉक्टर का भाई जेल में निरुद्ध है। ऐसे में पुलिस इस हत्या की शुरुआती जांच में उसी घटना से जोड़कर देख रही है।

बदमाशों ने डॉक्टर को 24 गोलियां मारी

पुलिस के मुताबिक, डॉक्‍टर को 24 गोलियां गली हैं। यही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े डॉक्‍टर की हत्‍या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी है। जबकि बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया जा चुका है। साथ ही कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करेगी।

Updated on:
8 May 2022, 11:20 PM IST
Published on: