बुलंदशहर

रमजान के आखिरी शुक्रवार मुस्लिमों ने नमाज अदा कर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

देशभर में मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत में रोजा रखा हुआ है और मस्जिदों में इबादतों का दौर चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 7:13 PM IST
muslim
शिया समुदाय के मुस्लिमों ने नमाज अदा कर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

बुलंदशहर। रमजान का पाक महीना चल रहा है। देशभर में मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत में रोजा रखा हुआ है और मस्जिदों में इबादतों का दौर चल रहा है। साथ ही रोजेदारों के सर खुदा की इबादत में झुक रहे हैं। जहां देशभर के शहरों और मस्जिदों में लोग खुदा की इबादत कर रहे हैं।

वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शिया समुदाय के मुसलमानों ने मस्जिद में रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा कर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ईरान के रेगुलेशन लीडर आयतुल्लाह खुमैनी के आह्वान पर भारत में भी शिया समुदाय के लोगों ने रमजान का आखिरी शुक्रवार योम ए क़ुद्स के नाम से मनाया। इस दौरान शुक्रवार को करबला मस्जिद में शिया समुदाय के इमाम ए जुमा मौलाना मोहम्मद मकारीम ने जुमे की नमाज अदा कराई।

भारी संख्या में लोगों ने निकाला जुलूस

जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए और खुदा की इबादत में नमाज अदा की। इसके बाद में शिया समुदाय के सभी लोगों ने इजरायल व अमेरिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए जलूस निकालकर हकीम कामयाब हुसैन के चौक पहुंचे। जहां पर मौलाना किफायत हुसैन ने तकरीर कराई।

इस दौरान मौलाना ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि दुनिया मे किसी मुल्क का किसी भी कौम के व्यक्ति पर जुल्म होता है तो उसका विरोध होना चाहिए। इस मौके पर मौलाना सैयद अरशद अब्बासी, मौलाना सैयद, मौलाना सिब्ते हैदर के अलावा मुमताज हैदरए शादिक हुसैनए, अन्नू हैदरए सफ़ात हुसैनए, डॉ तलाक़ हुसैनए, साबिर भाई आदि लोग मौजूद रहे।

Published on: