बुलंदशहर

VIDEO: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, 1 की मौत, महिला समेत 2 घायल

गुलावठी के छपरावत गांव के पास की घटना भड़की भीड़ ने रोडवेज बस में की तोड़फोड़  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2019, 2:53 PM IST
bus
VIDEO: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, 1 की मौत, महिला समेत 2 घायल

बुलंदशहर. मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे के छपरावत गांव के पास अपाची बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस ड्राइवर बस को लेकर भागने लगा। लेकिन मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर रोक लिया। हालांकि मौके से ड्राइवर और कंडक्टर भागने में कामयाब रहे। बेकाबू भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के नौशाना गांव निवासी 30 वर्षीय नौशाद पुत्र अनवर अपाची बाइक पर सवार होकर गुलावठी के गंगावली गांव जा रहा था। बताया गया है कि यह अपनी ससुराल में पत्नी की बहन समरीन और एक बच्चे को छोड़ने के लिए जा रहा था। जब यह छपरावत गांव के पास पहुंचा, तभी रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों रोड पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बस को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर बस को लेकर भागने लगा। बाद में ग्रामीणों ने पीछा कर बस को रोक लिया।

उधर, हादसे में घायल हुए तीनों को पुलिस ने गुलावठी के स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। यहां डॉक्टरों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि समरीन और बच्ची अरहम का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Updated on:
19 Apr 2019, 2:53 PM IST
Published on: