बुलंदशहर

जेल में बंद भाई की मिलाई करने जा रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से दो लोग गंभीर घायल हो गए।

2 min read
जब इंस्पेक्टर की जगह सिपाही ने कर दिया बदमाश का एनकाउंटर, जानिए फिर क्या हुआ

बुलंदशहर। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। जिसके बाद कई बदमाशों ने पुलिस की गोली का शिकार बनने के बजाय खुद को सरेंडर कर दिया। इसके चलते कहा जा रहा था कि बदमाशों में कहीं न कहीं अब पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है।

लेकिन यूपी के बुलंदशहर जिले में अभी भी बदमाशों को हौंसले बुलंद हैं। यही कारण है कि जिला उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा जब शिकारपुर जेल में बंद अपने भाई से मिलाई के लिए वैगनआर कार में जा रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक अलीगढ़ जनपद के टप्पल का रहने वाला बताया जा रहा, जो कि अलीगढ़ की जेल में बन्द अपने भाई की मिलाई करने के लिए जा रहा था। कार में उसके अलावा दो और भी लोग सवार थे और ये लोग बुलंदशहर के शिकारपुर से अपने रिश्तेदार को साथ ले जाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही शिकारपुर-खुर्जा रोड के आंचरुकला के पास स्थित काली नदी पर स्कॉर्पियो और बाइक सवार हमलावरों ने इन्हें घेर कर इन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना को चुनावी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी बॉडी को पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि अन्य दो घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
17 Jun 2018 06:13 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद