बुलंदशहर

समलैंगिक संबंधों को सही ठहराने को भाजपा ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल बोले, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है भाजपा  
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 9:13 PM IST
BJP
समलैंगिक संबंधों को सही ठहराने को भाजपा ने किया स्वागत

बुलंदशहर. संपर्क फोर समर्थन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल बुधवार को बुलंदशहर के गुलावटी में एससी /एसटी एक्ट कानून संशोधन के बाद देशभर में हो रहे सवर्णों के विरोध प्रदर्शन पर सरकार के फैसले को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के जरिए किया गया बदलाव SC / ST के हक में नहीं था। इसीलिए सरकार का मत है कि इस SC / ST के हक में पुराना कानून ही रहना चाहिए। इसी सोच के तहत संसद में कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट के संशोधन को खारिज कर दिया गया था। वहीं, गुरुवार को हुए भारत बंद पर कहा कि स्वर्णों का आंदोलन प्रजातंत्र का एक हिस्सा है, कोई भी कर प्रदर्शन कर सकता है । वहीं, धारा 377 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि भाजपा कोर्ट के इस फैसले का स्वागत और सम्मान करती है।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का ऐसा कोई मत नहीं है। गो हत्या और राष्ट्र पशु घोषित करने का आपस में कोई संबंध नहीं है। वहीं, एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए कहा कि भाजपा आज भी एक देश एक चुनाव के पक्ष में है, लेकिन इसका निर्णय संसद करेगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल को वन टैक्स प्रणाली में शामिल किए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर अभी वैट लग रहा है। सभी स्टेट के संज्ञान में लेने के बाद इसे जीएसटी के अंदर लाया जाएगा। जीएसटी के अंदर पेट्रोलियम प्रोडक्ट को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है, लेकिन जीएसटी काउंसिल के यह अधिकार क्षेत्र में है कि इसे कब शामिल करें।

वहीं, रुपए में हो रही निरंतर गिरावट को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि विश्व की बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था का असर है। दूसरा पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते रेट के कारण भी रुपए गिर रहा है । अमरीका और चाइना में ट्रेड वार हो रही है। ये भी एक कारण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रुपए की गिरावट से देश की अर्थव्यवस्था का आकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा नेता रमेश चंद जैन के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बातें कही।

Published on: