
बुलंदशहर. पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन में से एक युवक ने फेसबुक पर धारमिक भावना भड़काने वाली टिप्पणी की थी, जबकि दूसरे युवक ने प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए दीपक अभियान को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोप है कि बुलंदशर के थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर के एक युवक राहुल देव ने अपनी फेसबुक आईडी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से विवादित पोस्ट की थी, जिसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध किया और थाना अरनिया पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।
वहीं, दूसरा मामला थाना ककोड क्षेत्र का है। आरोप है कि यहां एक युवक ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए गए दीपक अभियान को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर किया था। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया दोनों थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। वहीं, एसएसपी ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक पोस्ट न करें। यदि कोई व्यक्ति या डिजिटल वॉलंटियर ग्रुप अथवा सोशल मीडिया पर भ्रामक व धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से कोई आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है अथवा शेयर की जाती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।