बुलंदशहर

पुलिस की गिरफ्त में 1 साल बाद आया सुपारी किलर, बड़ी वारदात को दे चुका अंजाम

पुलिस की मानें तो मैनपुरी निवासी पवन उर्फ पवनेश कुमार सुपारी किलर है। जिस पर बुलंदशहर पुलिस 1 साल पहले 25 हजार के इनाम की घोषणा कर चुकी थी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 3:41 PM IST
arrested
पुलिस की गिरफ्त में 1 साल बाद आया सुपारी किलर, बड़ी वारदात को दे चुका अंजाम

बुलंदशहर। क्राइम ब्रांच और सिकन्द्राबाद पुलिस की सयुंक्त टीम ने बीते साल सिकन्द्राबाद में हुए बहुचर्चित अमित उर्फ सोनू हत्याकांड में एक साल से वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी सुपारी किलर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की मानें तो मैनपुरी निवासी पवन उर्फ पवनेश कुमार सुपारी किलर है। जिस पर बुलंदशहर पुलिस 1 साल पहले 25 हजार के इनाम की घोषणा कर चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और सिकन्द्राबाद पुलिस की सयुंक्त टीम ने आरोपी की घेराबंदी गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स सुपारी किलर है। जो कांट्रेक्ट लेकर लोगों की हत्या कर देता है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पवन उर्फ पवनेश कुमार है जो कि जनपद मैनपुर का रहने वाला है। बुलंदशहर पुलिस की मानें तो आरोपी ने 3 अक्टूबर 2017 में सिकन्द्राबाद के बहुचर्चित अमित उर्फ सोनू हत्याकांड को अंजाम दिया था।

गौरतलब है कि सोनू की हत्या के बाद जब पुलिस ने हत्या की कड़ियां जोड़नी शुरू की थी तो खुलासा हुआ था कि सोनू की हत्या उसकी खुद की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तीन सुपारी किलरों को मृतक कि सुपारी 40 हज़ार में देकर कराई थी। पुलिस ने घटना के चन्द दिनों बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, प्रेमी, और दो शार्प शूटरों को उसी वक्त जेल भी भेज दिया था। हत्याकांड का मुख्यारोपी सुपारी किलर पवन उर्फ पवनेश कुमार उस वक्त पुलिस के हाथों बच निकला था। जिसके बाद पुलिस ने पवन पर 25 हजार के इनाम की घोषणा की थी।

एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन ने बताया कि बुलंदशहर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी इनामी सुपारी किलर सिकन्द्राबाद क्षेत्र में मौजूद है। क्राइम ब्रांच सिकन्द्राबाद पहुंची और आरोपी की घेराबंदी शुरू की। सूचना पर सिकन्द्राबाद पुलिस भी एक्टिव हुई। क्राइम ब्रांच और सिकन्द्राबाद पुलिस की सयुंक्त टीम ने गुर्जर चौक पर गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।

Published on: