बुलंदशहर

अश्लील वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़िता ने की खुदकुशी

युवती की मौत के बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को किया गिरफ्तार
3 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 9:36 PM IST
victim family
अश्लील वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़िता ने की खुदकुशी

बुलंदशहर. योगी सरकार भले महिला सुरक्षा के नाम पर सत्ता में आई हो, लेकिन ऐसा लगता है कि यूपी पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा से कोई सरोकार ही नहीं है। एक तरफ पुलिस असमाजिक तत्वों, मनचलों और अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। दूसरी तरह जब लोग आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेकर जाती है तो कार्रवाई करने के बजाय टाल-मटोल में ज्यादा दिलजस्पी लेती है। पुलिस की इसी हरकत की कीमत एक बेटी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। यूपी के बुलन्दशहर में एक युवती ने आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर वायरल होने पर पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर लोकलाज के कारण जहर खाकर जान दे दी। युवती की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में पुलिस ने युवती के फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती के परिजन अब योगी सरकार से बेटी को मरने के लिए मजबूर करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग कर रहे हैं।

गई।

थाने में लिखा है पुलिस आपकी सेवा में तत्पर। यहां लिखा है, मगर ये हकीकत देखकर ऐसा लगता है मानो यह सिर्फ एक जुमला है, यदि ये बात सच होता तो खानपुर की रहने वाली 18 साल की युवती आज जिंदा होती। इस युवती ने जहर खाकर सिर्फ इसीलिए अपनी जान दे दी, क्योंकि उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो एक युवक ने सोशल साइट पर वायरल कर दिये और खानपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी आरोपी युवक शाहवेज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की़।

गौरतलब है कि इस युवती का कुछ समय पूर्व निकाह हुआ था, लेकिन ससुराल रुख्सत नहीं हुई थी। ईद पर युवती की रुख्सती होनी थी। आरोप है कि युवती के कुछ नीजि पलों के फोटो स्याना के गांव बसी बांगर में रहने वाले युवक शाहवेज ने सोशल साइट पर वायरल कर दिये, जिसकी 15 दिन पूर्व पीड़िता ने खानपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी का भी पता लगा लिया थी, लेकिन उसे गिरफ्तारी नहीं किया। आरोपी को गिरफ्तार न करने से उसके हौसलें बुलंद हो गये और युवक ने शिकायत से नाराज होकर एक बार फिर कई फोटो वायरल कर दिये। आरोप है कि बार-बार थाने और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर युवती ने जहर खाकर जान दे दी।


पीड़िता के भाई शहजाद की माने तो बहन ने जब अपने फोटो वायरल होने की जानकारी दी, तो पुलिस से शिकायत की गई। इसके अलावा 1090 पर भी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मजबूर होकर शर्म के कारण युवती को अपनी जीवन लीला ही समाप्त करनी पड़ी। पीड़िता के भाई शहजाद कहते है कि अगर समय रहते पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती तो शायद आज उनकी बहन जिंदा होती। इस मामले में पुलिस भी मान रही है कि फोटो वायरल होने के बाद मामले की विवेचना चल रही थी, इसी बीच युवती ने जान दे दी। पुलिस आरोपी को शायद पहले पकड नहीं पायी थी और बाद में पकड़ते ही जेल भेज दिया। बडा सवाल ये है कि जब 6 जुलाई को आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी, तो पुलिस ने युवती के मरने के बाद ही आरोपी शहवेज को क्यों गिरफ्तार कर जेल भेजा। पहले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आखिर एकदम कहां से पुलिस के हाथ आ गया आरोपी शाहवेज।

Published on: