बुलंदशहर

स्कूल में पढ़ने पहुंची छात्राआें से टीचर करा रही थी गंदा काम, रोकने पर की ये हरकत- देखें वीडियो

बीएसए ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट

2 min read
Aug 02, 2018
स्कूल में पढ़ने पहुंची छात्राआें से टीचर करा रही थी एेसा गंदा काम, रोकने पर की ये हरकत- देखें वीडियो

बुलंदशहर।जिन मासूमों के कंधों पर स्कूल जाते समय बैग आैर कक्षा में हाथों में किताब होनी चाहिए।उन्हीं छात्रों के हाथ में टीचर ने झाडू थमा दी।इतना ही नहीं जब यह मामला मीडिया के सामने आया आैर मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे।तो शिक्षिका ने अपनी इस गलती को सुधारने की जगह कैमरे पर हाथ मारकर एेसी हरकत शुरू कर दी।यह मामला कहीं आैर का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित सरकारी स्कूल का है।आरोप है कि यहां पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों से टीचर हर दिन यही काम कराती है।वहीं मामले की गंभीरता को देख एसडीएम ने दावा किया है कि सीबीएसर्इ के संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई को संस्तुति रिपोर्ट भेजी जा रही है

एेसे अपना आपा खो बैठी शिक्षिका

यूपी के बुलन्दशहर जिले में स्थित खुर्जा ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय है। इसमें शिक्षिका स्कूल आने वाले बच्चों को पढ़ाने की जगह उनके हाथ में झाडू थाम देती है। इसका पता गुरुवार को स्कूल में अचानक पहुंचे एक मीडिया पर्सन को देखने पर लगा। जब उसने शिक्षिका की मौजूदगी में झाडू लगवाते हुए इस हरकत को कैमरें में कैद किये।तो शिक्षिका आपना आपा खो बैठी और पत्रकार के कैमरे पर हाथ मारकर बदतमीजी शुरू कर दी।

मामला पता लगते ही अधिकारियों ने किया ये दावा

शिक्षिका द्वारा स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों से झाडू लगाने के मामले की जानकारी बीएसए को दी गर्इ। वहीं एसडीएम ने बताया कि बीएसए की रिपोर्ट के आधार पर टीचर के विरुद्ध कार्रवार्इ को संस्तुति रिपोर्ट डी एम को भेजी जा रही है। स्कूलों में बच्चों से काम कराने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Aug 2018 04:05 pm
Also Read
View All