बुलंदशहर

Video: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर, इन सांसदों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

- लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दो जिलों में लोगों ने किया भाजपा सांसदों का विरोध - गौतमबुद्ध नगर में स्‍थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ हुआ प्रदर्शन - बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह के खिलाफ भी लोग सड़कों पर उतर आए

2 min read
Video: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर, इन सांसदों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दो जिलों में लोगों ने भाजपा सांसदों का विरोध किया है। बुधवार को जहां गौतमबुद्ध नगर में स्‍थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का विरोध किया गया। वहीं बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह के खिलाफ भी लोग सड़कों पर उतर आए। उन्‍होंने विकास कार्य ना होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सांसद के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें:चुनाव से पहले BJP के लिए आई सबसे बुरी खबर, वोट मांगने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री को लोगों ने गाँव से दौड़ाकर भगाया, देखें वीडियो

भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन

बुलंदशहर में बुधवार को लोधी समाज के सैकड़ों लोगों ने गंगापुरम में बने भाजपा ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने डॉ. भोला सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की। सांसद पर विकास ना करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए। लोधी समाज के लोगों ने बताया कि डॉ. भोला सिंह जब से सांसद बने हैं। ना तो वह किसी फंक्शन में गए हैं और ना ही किसी के गम में गए हैं। जब भी वे उनके यहां आते हैं तो वह ठीक से जवाब नहीं देते। ऐसे में वे भाजपा सांसद का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्‍होंने चेतावनी दी कि चुनाव में अगर भोला सिंह को टिकट दिया जाता है तो लोधी समाज भाजपा का बहिष्कार करेगी। उनका कहना है क‍ि डॉ. भोला सिंह को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का आशीर्वाद मिला था। तब उनको भाजपा से टिकट मिला था मगर जनता के बीच में वह खरे नहीं उतरे।

ये गंभीर आरोप लगाए

इस मामले में लोधी समाज के नेता अखिलेश कुमार ने बताया कि आज वे भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने आए हैं। सांसद जब से जीते हैं, एक भी दिन उनके बीच में नहीं आए हैं। विवाह हो या किसी के यहां गमी हो, सांसद को जनता के बीच में जाने की फुर्सत ही नहीं है। इस मामले में उन्‍होंने टेलीफोन से बात करनी चाही तो सांसद ने बिना कुछ बोले फोन काट दिया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि अभी उनके सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो वे उसको देखेंगे।

Published on:
14 Mar 2019 11:55 am
Also Read
View All