
बुलंदशहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में मोतीबाग में एक जनसभा को संबोधित किया। पैदल मार्च कर लोगों को सीएए को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि 27 साल भारतीय सेना में रहा और आतंकियों का सामना किया। खेलों में देश को सम्मान दिलाया। भाजपा और भारतीय सेना देश के लिए खड़ी है। भाजपा और भारतीय दोनों ही सबसे पहले देश को आगे रखते है।
उन्होंने कहा कि भगवा रंग शहादत का रंग है, जो बलिदान का रंग है। भगवा रंग को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। देश में विकास हो रहा है। भारत दुनिया के बड़े देशों में एक है और यहां युवाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में मोदी ने कमान संभाले ही विकास कार्य तेज कर दिए थे। देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कश्मीर में मात्र 48 घँटे में संविधान लागू कर दिया। मुस्लिम बहनों को बराबर का सम्मान दिलाया है। कानून से राम मंदिर की समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोग और विपक्ष लोगों में सीएए के प्रति झूठ फैलाकर भ्रमित कर रहे है। भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर मुद्दा समाप्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राममंदिर का। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा तो सीएए को लेकर देशविरोधी साजिश रच रहे हैं।
जो शरण मंगेगा उसको मिलेगी। संविधान में पहले भी संशोधन हुए है। देश का विभाजन ही धर्म के आधार पर हुआ था। मंच से संबोधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व पदधिकारिओ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री शहर पैदल मार्च किया। लोगों को अपने आने का संदेश देकर भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया।