बुलंदशहर

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर SSP का चला चाबूक, गिरोह बनाकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले चार किए निलंबित

Highlights . भ्रष्टाचार के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया निलबिंत . गिरोह बनाकर लोगों से रुपये हड़पने का आरोप . चारों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा  
less than 1 minute read
sspb.png

बुलंदशहर। कानून की रखवाले पुलिसकर्मी एक बार फिर भ्रष्टाचार के घेरे में सामने आए है। एसएसपी ने थाना सिकंदराबाद में तैनात पुलिसकर्मियों को गैरकानूनी कार्यो में लिप्त होने की शिकायत मिलने पर जांच कराई। जांच के बाद 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनपर गिरोह बनाकर लोगों से रुपये हड़पते थे। चारों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसएसपी संतोष कुमार के मुताबिक, 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गिरोह बनाकर लोगों से अवैध रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद गोपाल सिंह को सौंपी थी। जांच के बाद चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ धारा 323, 386, 343 व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एसएसपी संतोष कुमार ने बताया ये चारोंं सिपाही कुछ लोगों के साथ मिलकर गिरोह चला रहे थे। ये लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। इनकी जांच कराई गई। दोषी पाए जाने के बाद चारों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Updated on:
08 Mar 2020 03:59 pm
Published on:
08 Mar 2020 03:58 pm