बुलंदशहर

राम मंदिर में घुसकर तोड़फोड़, लोगों में रोष, पुलिस बोली- जल्द लगवाई जाएगी नई मूर्ति

Highlights: -कुछ आसामााजिक तत्वों ने दीवार फांदकर लंबे डंडे से राम दरबार की मूर्ति को खंडित कर दिया -इससे मंदिर में लगी लक्ष्मण की मूर्ति का एक हाथ टूट गया -पुजारी के लिए बनाए गए कमरे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2020, 11:35 AM IST
screenshot_from_2020-05-22_11-31-26.jpg

बुलंदशहर। जनपद के सिकंदराबाद एसडीएम कॉलोनी स्थित नवग्रह मंदिर में उपद्रवियों ने मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर दिया। जानकारी अनुसार बीती रात कॉलोनी स्थित नवग्रह मंदिर में कुछ आसामााजिक तत्वों ने दीवार फांदकर लंबे डंडे से राम दरबार की मूर्ति को खंडित कर दिया। जिसमें लक्ष्मण की मूर्ति का एक हाथ टूट गया। वहीं पुजारी के लिए बनाए गए कमरे का ताला तोड़ना का भी प्रयास किया गया। जिसमें वह सफल नहीं हो पाए।

मंदिर के पुजारी पंडित आशीष उपाध्याय और प्रबंधक परमेश ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर में साफ सफाई के लिए आए तो वहां उन्होंने राम दरबार की मूर्ति का हाथ टूटा पाया। जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो पुजारी के लिए बनाई गई कोटरी आवास पर सरिया से ताले को तोड़ने का प्रयास करने के साक्ष्य पाए। उपद्रवियों के तांडव से कॉलोनी वासी और भक्तजनों में काफी रोष देखने को मिला।

मंदिर समिति की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ गोपाल चौधरी ने बताया कि मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द से जल्द मूर्तियों को मंदिर में लगवाया जाएगा।

Updated on:
22 May 2020, 11:35 AM IST
Published on: