25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू हिंसा की शिकायत करना पड़ा भारी, पति ने सोशल मीडिया पर वायरल किए पत्नी के अश्लील वीडियो

Highlights - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला - पीड़ित पत्नी ने थाने में दर्ज कराया केस - महिला की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 May 2020, 11:05 AM IST

domestic-violance.jpg

गाजियाबाद. लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलेे बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद का है, जहां एक महिला को घरेलू हिंसा की शिकायत पुलिस करना भारी पड़ गया है। शिकायत से गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो फेसबुक पर डालकर वायरल कर दिए हैं। पीड़िता ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच साइबर से करवा रही है।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से छठी क्लास के छात्र ने कहा— गंदी बातें करो

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि घरेलू हिंसा के मामले में उसने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। लेकिन, इसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसे लगातार परेशान कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसेे बदनाम करने के लिए पति ने उसकी अश्लील वीडियो फेसबुक अपलोड कर दी हैं। इतना ही नहीं वह इन वीडियो को वायरल करने के लिए अपने दोस्तों के अलावा अन्य लोगों से भी फॉरवर्ड करवा रहा है।

पीड़िता ने बताया कि जब उसके परिचितों के फोन आए और उन्होंने वीडियो का जिक्र किया तो वह हैरान रह गई। उसने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उसका पति इतनी नीच हरकत पर उतर आएगा। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि लोग फोन करके उसे परेशान कर रहे हैं। इसलिए इस मामले पति के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद असलम का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Meerut: अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर रात के समय मस्जिदों से हुआ ये ऐलान

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग