25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut: अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर रात के समय मस्जिदों से हुआ ये ऐलान

Highlights - उलमा कर रहे मस्जिदों से रात में अपील- अपील का प्रशासन ने किया स्वागत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 May 2020, 10:01 AM IST

namaz.jpg

मेरठ. अलविदा जुमा व आगामी ईद के त्योहार पर लोगों घरों में रहकर नमाज पढ़ने की अपील इस बार मस्जिदों से हो रही है। वहीं प्रशासन और पुलिस ने जनपदवासियों से कोरोना संक्रमण काल में सहयोग करने की अपील की है। एसएसपी अनिल साहनी ने कहा कि अगर कोई आदेशों का उल्लघंन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण के समय लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए पुलिस शुरू से ही अपील कर रही है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, जून में सताएगी भीषण गर्मी और लू

बता दें कि जनपद के सभी मस्जिदों के मौलाना व इमामों ने अपील की लोग को कोरोना के प्रति सजग रहे और अलविदा जुमे व आगामी ईद की नमाज अपने घरों में रहकर पढ़ेें। वहीं डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने भी मोलानाओं की इस अपील का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से महामारी के समय घरों में रहकर नमाज पढने की अपील की जा चुकी है। गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जनपदवासियों से घरों में रहकर अलविदा जुमा व ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है। एसएसपी अनिल साहनी ने चेतावनी भी देते हुए कहा कि अगर कोई नियमों को उल्लघंन करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

शहर काजी जैनुराशिद्दीन ने भी अलविदा की नमाज घर में पढ़ने की अपील की। शहर काजी ने भी बिरादराने इस्लाम से अपने घरों में ही अलविदा जुमा व ईद-उल-फ़ितर की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसी दौरान अलविदा जुमा व ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाना है। उन्होंने सभी से गुज़ारिश की कि पांचों वक्त की नमाज मय अलविदा जुमा और ईद उल फितर की नमाज भी घर पर ही अदा की जाएं। उन्होंने कहा कि दुआ करें कि अल्लाह हम सबकी हिफाजत फरमाएं।

यह भी पढ़ें- रामपुर में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां : शिवसेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की अंतिम यात्रा में जुटे सैकड़ों लोग

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग