20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / रामपुर में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां : शिवसेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की अंतिम यात्रा में जुटे सैकड़ों लोग

रामपुर में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां : शिवसेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की अंतिम यात्रा में जुटे सैकड़ों लोग

Highlights चार अज्ञात बदमाशों ने गाेली मारकर की थी हत्या लॉक डाउन के बीच अंतिम यात्रा में जुटे सैकड़ों लाेग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 May 2020, 11:51 PM IST

rampur.jpg

rampur

रामपुर. गुरुवार काे शिवसेना के पूर्व जिला अध्य्क्ष अनुराग शर्मा की शव यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच कोसी स्थित शमशान घाट पहुंची। लॉक डाउन ( lockdown ) के बीच इस शव यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ थी जो उनके घर से लेकर श्मशान घाट पर पहुंची। इस शव यात्रा के दाैरान पुलिस के बड़े अफ़सर भी मौजूद रहे। पुलिस के अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में शिवसेना के पूर्व जिला अध्य्क्ष अनुराग शर्मा का दाहसंस्कार कराया।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के इस मंत्री ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, डीएम को 48 घंटे में कार्रवाई के आदेश

दाह संस्कार कराने के बाद मृतक अनुराग शर्मा की पत्नि ने तहरीर कोतवाली सिविल लाइन के इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल सिंह को दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मुकद्दमें की विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: तीन फैक्ट्रियों में एक साथ लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर, लाखों का नुकसान

सैकड़ों की भीड़ में ज्यादातर लोग उनके करीबी मिलने वाले और राजनीतिक लोग थे। पुलिस के अफसरान भी मोर्चा संभाले हुए थे लेकिन वह भीड़ को लेकर कुछ नहीं बाेले। लॉक डाउन के बीच भीड़ काे देखकर भी किसी ने काेई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: Lockdown के चलते पुलिस ने नहीं दी परमीशन, दूल्हा-दूल्हन ने बॉर्डर पर ही किया निकाह

मृतक अनुराग शर्मा की चार बेटियां हैं। एक बेटा है। घर में उनकी माता और पत्नि हैं। पत्नी वार्ड से सभासद हैं। सभी का बुरा हाल है। हिन्दू नेता की छवि जिले में है। यही वजह रही कि रात से अब तक अनुराग शर्मा के चाहने वाले लोग अस्पताल में हंगामा करते रहे। पीएम हाउस पर भी हंगामा हुआ था। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की डाक्टरों ने अपनी जान दूसरे कमरे में छुप कर बचाई थी।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने लोगों से की अपील, ईद की नमाज का ये रहेगा समय

24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों काे नहीं पकड़ पाई है। पुलिस काे गुरुवार दाेपहर काे तहरीर मिली है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्त्या का केस दर्ज किया है। अब पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। बीती शाम अनुराग शर्मा के घर से 500 मीटर की दूरी पर चार हमलावर आए और दो गोलियां मारकर अऩुराग शर्मा की हत्या कर दी। चिकित्सकों ने जैसे ही उन्हे मृत घाेषित किया ताे परिवार काे लोग भड़क गए।

यह भी पढ़ें: राहत: संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिरा रेड से ऑरेंज जोन में पहुंचा मुरादाबाद, अधिकारी बोले अभी नहीं देंगे ढील

परिजनों का आरोप था कि अगर डॉक्टर थोड़ी भी गम्भीरता से उन्हें देखकर ट्रीटमेंट करते तो जान बच सकती थी, लेकिन डाक्टरों ने ऐसा नही किया। रात में पहुंचे आईजी रेंज मुरादाबाद रमित शर्मा से उनकी माँ बोली यहां पर डॉक्टर लापरवाह हैं। इनका इलाज आजम खां ठीक से करते थे। उनके रहते हुए ही अस्पताल में सब ठीक था अब नहीं है।