लखनऊ एसटीएफ ने चार सदस्यो की टीम के साथ पकड़ा
बुलंदशहर. लखनऊ एसटीएफ ने रविवार को बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश टीटू अहेरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात बदमाश टीटू के खिलाफ बुलंदशहर में करीब डेड़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की माने तो दिसम्बर माह में हुई डकैती की वारदतों के बाद कोतवाली देहात थाने में टीटू पर 50 हजार रुपए का इनाम हाल ही में घोषित हुआ था।
लखनऊ एसटीएफ को टीटू अहेरिया की बुलंदशहर में होने की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ से आए एसआई हरीष वर्धन ने बताया कि शनिवार को लखनऊ से चार सदस्य टीम के साथ बुलंदशहर पहुंचे। हरीष वर्धन की माने तो देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली की टीटू अहेरिया भागने की तैयारी कर रहा है। एसटीएफ ने खुर्जा-बुलंदशहर मार्ग पर मुठभेड़ के बाद टीटू को गिरफ्तार कर कोतवाली देहात ले आई।
पुलिस के मुताबिक टीटू अहेरिया अलीगड़ के जवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हाल ही में बुलंदशहर जनपद में हुई डकैती की वारदात में फरार चल रहा था। बता दें कि टीटू पर बुलंदशहर में करीब डेड़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की माने तो दिसम्बर माह में हुई डकैती की वारदतों के बाद कोतवाली देहात थाने में टीटू पर 50 हजार रुपए का इनाम हाल ही में घोषित हुआ था।
पद्मावत के विरोध में बड़ी हिंसक वारदात, सिनेमा हॉल पर पेट्रोल बम से हमला
बुलंदशहर पुलिस पकड़ने में रही नाकाम
टीटू बुलंदशहर जनपद के थाना कोतवाली देहात, ककोड, खुर्जा देहात के कई संगीन अपराधों में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ ने 50,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। गौरतलब है कि टीटू अहेरिया कुछ दिन पूर्व मुठभेड़ में धरासायी हुए बदमाश सोनू व सतवीर उर्फ सत्ते का साथी है। यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद बुलन्दशहर में डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश टीटू अहेरिया को गिरफ्तार करने में बुलंदशहर पुलिस नाकाम रही थी। इतना ही नहीं एसटीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद अब बुलंदशहर पुलिस अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। खास बात ये है कि गिरफ्तारी के समय टीटू अहेरिया के पास से कई भी हथियार बरमाद नहीं हुआ है।