बुलंदशहर

आईएसआई के इस खतरनाक एजेंट से पूछताछ के लिए आधा दर्जन जांच एजेंसियों ने डाला डेरा

बुलंदशहर में आईबी, एटीएस, आर्मी इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने डाला डेरा
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 5:34 PM IST
ISI Agent
आईएसआई के इस खतरनाक एजेंट से पूछताछ के लिए आधा दर्जन जांच एसेंसियों ने डाला डेरा

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में पकड़ा गया आईएसआई के संदिग्ध एजेंट से अब देश की आधा दर्जन एजेंसियां पूछताछ में जुट गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बुलंदशहर के खुर्जा में इन एजेंसियों की टीम ने डेरा डाला दिया है। कहा जा रहा है कि बुलंदशहर में आधा दर्जन एजेंसियों ने डेरा डाला हुआ है। सभी एजेंसियां एक-एककर पकड़े गए आईएसआई के संदिग्ध एजेंट से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-काश्मीर के राज्यपाल ने पाक पीएम इमरान खान को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
गौरतलब है कि बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले जाहिद को कोतवाली देहात और क्राइम ब्रांच ने 27 तारीख को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने जाहिद से मेरठ कैंट के कुछ कागजात फोटो और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे। आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी का खुलासा होने के बाद अब बुलंदशहर में देश की अलग-अलग एजेंसियों ने बुलंदशहर और खुर्जा में डेरा डाल दिया है। ऐजेंट जाहिद से अब एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं कि उसने क्या-क्या कागजात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसई को पहुंचाए थे।

पुलिस भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से पूछताछ कर रही है कि जाहिद के साथ और भी कोई साथी था, जो उसकी मदद कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जाहिद को 3 दिन के रिमांड पर ले लिया है। जाहिद की रिमांड 30 तारीख को पूरी होगी और 31 तारीख को जेल भेजा जाएगा। तब तक देश की तमाम खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो एजेंसी और पुलिस व अन्य एजेंसियां जाहिद से लगातार पूछताछ कर सब सबूत और तथ्य जुटा रही है, ताकि आगे आने वाले समय में और भी जो संदिग्ध उत्तर प्रदेश या बुलंदशहर में काम कर रहे हों, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Published on: