बुलंदशहर

एसएसपी साहब.. अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए लोहे की छड़ से पीटा, विरोध करने पर मिला तलाक

खास बातें- अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी बुलंदशहर के नगर कोतवाली का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 3:30 PM IST
teen-talaq.jpg

बुलंदशहर. कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है, जहां एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था, जब उसने इसका विरोध किया उसे तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पति ने उसके साथ मारपीट भी की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला की शादी 19 साल पहले सिकंदराबाद के रहने वाले एक युवक से हुई थी। पीड़िता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा था। वहीं दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट भी करता है। महिला ने बताया कि अब तो हद ही हो गई है।

पति उसके साथ अक्सर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब वह इसका विरोध करती है तो उससे लोहे की छड़ से पीटा जाता है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। इसका विराेध करने पर वह उसे मार-पीटकर मायके में छोड़ गया है। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on: