बुलंदशहर

मुठभेड़ से थर्राया यूपी का ये शहर, गुजरात के 5 इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया बेहाल

बदमाशों से एक देसी तमंचा, 2 चाकू, तीन ज़िंदा कारतूस और एक कारतूस का खाली खोखा सहित लग्जरी कार बरामद

2 min read
मुठभेड़ से थर्राया यूपी का ये शहर, गुजरात के 5 इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया बेहाल

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। बुलंदशहर की पहासू पुलिस ने गुजरात में कई गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहे 5 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी बदमाश गुजरात में गंभीर मुकदमे में वांछित हैं। गुजरात पुलिस को फरार बदमाशों की लोकेशन बुलंदशहर में मिल रही थी इसके बाद गुजरात पुलिस बुलंदशहर के पहासू पहुंची और इन बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन गुजरात पुलिस शातिर बदमाशों को पकड़ पाती, उससे पहले ही कार सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। इसके बाद गुजरात पुलिस ने इसकी सूचना बुलंदशहर की पहासू पुलिस को दी तो पहासू और खुर्जा पुलिस ने हीरापुर गांव के पास पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों खुद को पुलिस के बीच घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया, लेकिन राहत की बात ये है कि पुलिस टीम ने पांचों आरोपियों को चारों तरफ से घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया। शिकारपुर के सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि गरफ्तार किए गए बदमाशों से एक देसी तमंचा, 2 चाकू, तीन ज़िंदा कारतूस और एक कारतूस का खाली खोखा सहित लग्जरी कार बरामद हुई है। पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये बदमाश बुलंदशहर में रहकर किस बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता जब से सीएम योगी के हाथ में आई है। बदमाशों के खिलाफ यहां ऑपरेशन ऑल आउट चल रहा है। इसके तहत आए दिन सूबे में पुलिस कहां न कहीं एनकाउंटर कर रहती है।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में सगे चाचा ने गैंगरेप के बाद भतीजी को जिंदा जलाया, देखने वाले भी सिहर उठे
Published on:
05 Aug 2018 08:53 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद